BMW ने पेश की 31 इंच की कार स्‍क्रीन, बैक सीट बन जाएगी पर्सनल थिएटर

यह एंटरटेनमेंट सिस्टम Fire OS चलाता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज और Fire TV ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है।

BMW ने पेश की 31 इंच की कार स्‍क्रीन, बैक सीट बन जाएगी पर्सनल थिएटर

दुनिया के सबसे बड़े टेक शो, CES 2022 में BMW ने थिएटर स्क्रीन प्रोटोटाइप का खुलासा किया है।

ख़ास बातें
  • स्‍क्रीन में 8K रेजॉलूशन है, इसे कार की सीलिंग में फ‍िट किया गया है
  • एंटरटेनमेंट सिस्टम Fire OS चलाता है
  • ह 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है
विज्ञापन
जर्मन ऑटोमेकर BMW को फ्लैगशिप एक्‍सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंपनी ने BMW थिएटर स्क्रीन (BMW Theatre Screen) को पेश किया है। यह कार में आने वाला नया एंटरटेनमेंट सिस्‍टम है, जो 31 इंच की 8K रेजॉलूशन वाली स्क्रीन की मदद से कार की बैक सीट को पर्सनल थिएटर में बदल देता है। दुनिया के सबसे बड़े टेक शो, CES 2022 में BMW ने थिएटर स्क्रीन प्रोटोटाइप का खुलासा किया है। इस एंटरटेनमेंट सिस्‍टम को जिस कार में लैस किया गया था, वह शायद एक लग्‍जरी इलेक्ट्रिक 7 सीरीज कार थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीन को कार की छत में फिट किया गया है। स्क्रीन में 8000 x 2000 पिक्‍सल का 8K रेजालूशन है। यह तीन तरह के एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो- 16:9, 21:9 और 32:9 को सपोर्ट करती है। एंटरटेनमेंट सिस्टम Fire OS चलाता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज और Fire TV ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। यह 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। 

31 इंच का पैनल एक टच स्क्रीन है। कार के पिछले दरवाजों में छोटे टचपैड कंट्रोल्‍स भी लगाए गए हैं। BMW थिएटर स्क्रीन में बोवर्स एंड विल्किंस के 30 स्पीकर्स इस्‍तेमाल हुए हैं, जो सराउंड साउंड देते हैं। BMW ने इस साउंड को ‘4डी' कहा है। कार में थिएटर का अनुभव देने के लिए कंपनी ने काफी कुछ अलग किया है। जब कार में लगी स्‍क्रीन सीलिंग से नीचे की ओर आती है, तो साइड और पीछे की खिड़कियां भी पूरी तरह कवर हो जाती हैं। उनमें बाहर से कोई रोशनी नहीं आती। इस तरह पूरा माहौल थिएटर वाला हो जाता है।  

BMW ने थिएटर स्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्‍टम के बारे में कई चीजें नहीं बताई हैं। इसकी कीमत और उपलब्‍धता की जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि ये फीचर काफी हद तक वैसा ही है, जैसा कंपनी की आने वाली सीरीज में लॉन्‍च करने की तैयारी है। 

कंपनी पिछले साल बताया था कि उसने एक मिलियन यानी 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की ब्रिक्री का आंकड़ा छू लिया है। इस सेल में विशुद्ध रूप से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल शामिल हैं। चूंकि पर्यावरणीय चिंताएं अब विश्व भर में सरकारों को प्योर एनर्जी सोर्स की ओर धकेल रही हैं इसलिए लोगों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ी है और यह मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। जर्मन कार निर्माता कंपनी का कहना है कि वह 2025 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की 20 लाख बिक्री का आंकड़ा छू लेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »