• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Black Friday 2022 Sale: ब्लैक फ्राइडे सेल में मिलेंगी बंपर डील्स, भारत से ऐसे करें खरीदारी, जानें सब कुछ

Black Friday 2022 Sale: ब्लैक फ्राइडे सेल में मिलेंगी बंपर डील्स, भारत से ऐसे करें खरीदारी, जानें सब कुछ

अमेजन जैसे बड़े ई-कॉमर्स रिटेलर्स प्रोडक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी डिलीवरी सर्विस के जरिए पहुंचाते हैं।

Black Friday 2022 Sale: ब्लैक फ्राइडे सेल में मिलेंगी बंपर डील्स, भारत से ऐसे करें खरीदारी, जानें सब कुछ

इस साल ब्लैक फ्राइडे सेल 25 नवंबर को है।

ख़ास बातें
  • इस साल ब्लैक फ्राइडे सेल 25 नवंबर को है
  • अमेजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिलीवरी सर्विस देता है
  • थर्ड-पार्टी शिपिंग सर्विस के जरिए भी भारत मंगवा सकते हैं प्रोडक्ट्स
विज्ञापन
Black Friday 2022 Sales: ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू होने में अब कुछ घंटों समय बचा है, लेकिन अमेरिका में औनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स ने डील्स को लिस्ट करना शुरू कर दिया है। अमेरिका में ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान जबरदस्त डील्स मिलती हैं। यह काफी हद तक भारत में आयोजित होने वाली फेस्टिव सीजन सेल्स की तरह है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू अप्लायंस, कपड़ों और अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलती है। यूं तो Black Friday सेल भारत में आम नहीं थी, फिर भी कई ई-कॉमर्स साइट्स ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी विविधताओं को बढ़ावा देने के लिए यहां भी सेल शुरू की हैं। यदि आप यूएस मार्केटप्लेस से बंपर डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अभी तैयारी करने का सबसे अच्छा समय होगा। नीचे, हमने भारत से इन ऑनलाइन सेल का फायदा उठाने के तरीके के बारे में बताया है।
 

Black Friday 2022 कब मनाया जा रहा है?

इस साल ब्लैक फ्राइडे सेल 25 नवंबर को है।
 

भारत में ब्लैक फ्राइडे डील्स कैसे मिलेगी?

अमेजन जैसे बड़े ई-कॉमर्स रिटेलर्स प्रोडक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी डिलीवरी सर्विस के जरिए पहुंचाते हैं। एक अन्य तरीका यह है कि आप अपने प्रोडक्ट को अमेरिका में रहने वाले किसी रिश्तेदार के पते पर ऑर्डर करें और उनसे भारत मंगवाएं या इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी शिपिंग सर्विस का इस्तेमाल करें।

यहां हम आपको एक पॉपुलर शिपिंग सर्विस Shop and Ship की सलाह दे सकते हैं, जो शिपिंग फीस कैलकुलेटर भी प्रदान करता है। यहां आप डिलीवरी लोकेशन, प्रोडक्ट टाइप, प्रोडक्ट का वजन आदि जानकारियों के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि आपको प्रोडक्ट को भारत मंगवाने में कितना खर्च उठाना होगा।
 

बेस्ट Black Friday डील्स कैसे मिलेगी?

ब्लैक फ्राइडे में अकसर पॉपुलर प्रोडक्ट तुरंत आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में सेल के लाइव होने से पहले ही आप अपनी विशलिस्ट तैयार कर लें या उन प्रोडक्ट को बुकमार्क करना शुरू कर दें, जिन्हें आप खरीदना चाहते हैं। इसके अलावा, बेस्ट डील्स का पता लगाने पर सेल शुरू होने से पहले ही रिटेलर्स की वेबसाइट को एक्सप्लोर करना शुरू कर दें, जिससे आपको बेस्ट डील्स का पता चलेगा।

अच्छी डील देखकर सीधा खरीदने से पहले उसकी शिपिंग फीस का पता लगाना न भूलें। यह देखना जरूरी है कि प्रोडक्ट और शिपिंग चार्ज दोनों मिलाकर आपको वह प्रोडक्ट कितना सस्ता मिल रहा है। कई बार शिपिंग के साथ प्रोडक्ट भारत में उसके प्राइस से ज्यादा हो जाता है। इसके अलावा, प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री जानना भी जरूरी है। आप प्राइस ट्रैकर्स के जरिए उस प्रोडक्ट के पुरानी कीमतों का पता लगा सकते हैं, जिसे आप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं।
 

ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान भारत में उपलब्ध डील्स

Playstation Black Friday Sale अब देश भर में अपने ऑनलाइन स्टोर और रिटेलर्स पर लाइव है। यहां बड़ी रिलीज पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। जाहिर है, डिजिटल कॉपी फिजिकल से सस्ती होंगी, हालांकि बड़े अंतर से नहीं। 30 नवंबर तक चलने वाली Steam Autumn सेल में PC गेम्स पर भी छूट मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »