IT में जॉब का बड़ा मौका, TCS करेगी 42,000 फ्रेशर्स की हायरिंग

कंपनी का मानना है कि अमेरिकी सरकार की ओर से कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का बिजनेस पर असर पड़ सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 19:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में भी कंपनी ने लगभग 42,000 ट्रेनीज को हायर किया था
  • कंपनी नई टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल्स के लिए हायरिंग पर विचार कर रही है
  • BSNL के 4G नेटवर्क को 5G में तब्दील करने का कॉन्ट्रैक्ट भी TCS के पास है

कंपनी नई टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल्स के लिए भी टैलेंट की हायरिंग करने पर विचार कर रही है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 42,000 फ्रेशर्स की हायरिंग करेगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत में कंपनी के एंप्लॉयीज की कुल संख्या 6,07,979 की थी। चौथी तिमाही में TCS ने 625 एंप्लॉयीज को जोड़ा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में भी कंपनी ने लगभग 42,000 ट्रेनीज को हायर किया था। 

TCS के चीफ ह्युमन रिसोर्सेज ऑफिसर, Milind Lakkad ने बताया कि कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 42,000 ट्रेनीज को हायर किया था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में यह संख्या इसके समान या कुछ अधिक होगी। उन्होंने कहा कि एंप्लॉयीज के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला बिजनेस के एनवायरमेंट के अनुसार किया जाएगा। Milind ने बताया कि कंपनी नई टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल्स के लिए भी टैलेंट की हायरिंग करने पर विचार कर रही है। उनका कहना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) का कंपनी की हायरिंग पर असर नहीं होगा। TCS को उम्मीद है कि ऑर्डर बुक की स्थिति के आधार पर पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में मौजूदा फाइनेंशियल ईयर बेहतर होगा। 

कंपनी का मानना है कि अमेरिकी सरकार की ओर से कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का बिजनेस पर असर पड़ सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) के 4G नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में तब्दील करने का कॉन्ट्रैक्ट भी TCS के पास है BSNL का इस वर्ष के मध्य तक लगभग एक लाख 4G साइट्स शुरू करने का टारगेट है। इसके बाद कंपनी का 5G नेटवर्क लॉन्च किया जाएगा। 

हाल ही में TCS के एडवाइजर (टेलीकॉम स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स) और Tejas Networks के चेयरमैन, N G Subramaniam ने बताया था, "BSNL के 5G के लिए बैंड्स और विशेष साइट्स को चुनने के बाद, TCS अपग्रेड करेगी। हमने इस क्षमता को प्रदर्शित किया है। इस अपग्रेड के लिए सही स्पेक्ट्रम बैंड पर विचार विमर्श किया जा रहा है।" BSNL के 4G नेटवर्क के लिए TCS ने रेडियो इक्विपमेंट की सप्लाई की है। इस इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर में अपग्रेड के साथ 5G पर अपडेट किया जा सकता है। BSNL ने दिल्ली-एनसीआर रीजन में 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी थी। Tejas Networks में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। BSNL के लिए 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहे TCS की अगुवाई वाले कंसोर्शियम में भी Tejas Networks शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.