Bharat NCAP इस सप्ताह शुरू करेगा व्हीकल्स की सेफ्टी टेस्टिंग

अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में व्हीकल्स की टेस्टिंग के लिए इस तरह का सिस्टम पहले से मौजूद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 21:13 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले कारों की टेस्टिंग Global NCAP की ओर से की जाती थी
  • Hyundai Motor ने अपनी कारों को इस टेस्टिंग के लिए भेजने की पुष्टि की थी
  • देश में रोड सेफ्टी में सुधार के लिए भारत NCAP एक महत्वपूर्ण कदम है

दुनिया में भारत ऐसा पांचवां देश है जिसने कार क्रैश टेस्ट के लिए इस तरह का सिस्टम बनाया है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

देश में व्हीकल्स की सेफ्टी टेस्टिंग के लिए बनाए गए Bharat NCAP के कामकाज की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी। दुनिया में भारत ऐसा पांचवां देश है जिसने कार क्रैश टेस्ट के लिए इस तरह का सिस्टम बनाया है। इससे पहले कारों की टेस्टिंग Global NCAP की ओर से की जाती थी। 

अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में व्हीकल्स की टेस्टिंग के लिए इस तरह का सिस्टम पहले से मौजूद है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत NCAP की वेबसाइट पर डमी टेस्ट्स दिए गए हैं। इस वेबसाइट पर इस्तेमाल की गई कुछ इमेजेज से उन कारों का संकेत मिल रहा है जिनका शुरुआत में क्रैश टेस्ट किया जाएगा। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने अपनी कारों को इस टेस्टिंग के लिए भेजने की पुष्टि की थी। इनमें कंपनी की Exter SUV और नई Creta SUV शामिल हो सकती है। इसके अलावा Maruti Suzuki और Tata Motors जैसी कुछ प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपनी कारों को टेस्टिंग के लिए भेज सकती हैं। 
Advertisement

दक्षिण कोरिया की Hyundai ने देश में अपने सभी मॉडल्स में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके अलावा तीन प्वाइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमांइडर जैसे अन्य सेफ्टी फीचर्स को भी कंपनी सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराएगी। ह्युंडई के 13 मॉडल्स में से 10 में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) को सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि उसके पांच मॉडल्स में एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम (ADAS) भी होगा। ह्युंडई की नई Verna को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। 

देश में रोड सेफ्टी में सुधार के लिए भारत NCAP एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत 3.5 टन तक के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बढ़ाए गए हैं। इससे कार बायर्स को ऑटोमोबाइल मार्केट में उपलब्ध मोटर व्हीकल्स की क्रैश सेफ्टी का आकलन करने में आसानी होगी। भारत NCAP के तहत कार मेकर्स स्वेच्छा से अपनी कारों की टेस्टिग करा सकेंगे। क्रैश टेस्ट में कार के प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएंगी। कार को खरीदने से पहले कस्टमर्स इस रेटिंग को देखकर विभिन्न व्हीकल्स के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की तुलना कर सकेंगे। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  3. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  4. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  5. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  8. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  9. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  10. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.