• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब मुंबई वाले भी कर पाएंगे इलेक्ट्रिक बसों में सफर, BEST ने दिया 2,100 बसों का सबसे बड़ा ऑर्डर

अब मुंबई वाले भी कर पाएंगे इलेक्ट्रिक बसों में सफर, BEST ने दिया 2,100 बसों का सबसे बड़ा ऑर्डर

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर KV प्रदीप ने कहा कि ''हम बसों को निर्धारित समय के अनुसार डिलीवर करेंगे और मुंबई के नागरिकों को सबसे बेहतर आवजाही का अनुभव प्रदान करेंगे।

अब मुंबई वाले भी कर पाएंगे इलेक्ट्रिक बसों में सफर, BEST ने दिया 2,100 बसों का सबसे बड़ा ऑर्डर

Photo Credit: Olectra

BEST ने ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की बिड्स को फाइनल कर लिया है।

ख़ास बातें
  • BEST का लक्ष्य 2023 के अंत तक 50 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक करना है।
  • कंपनी 2000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बस का लक्ष्य रख रही है।
  • कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होना है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते हुए अब  BEST मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बसों में बढ़ोतरी के लिए नया कदम उठा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के लिए अनुकूल होने के साथ-साथ वाहनों के संचालन पर होने वाले खर्च को भी बहुत कम करते हैं। ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए BEST ने ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की बिड्स को फाइनल कर लिया है। इसके अंतर्गत ओलेक्ट्रा 12 महीनों के समय में 2100 इलेक्ट्रिक बस सप्लाई करेगी। EVEY, जो की ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक की सहायक कंपनी है, इन 2100 इलेक्ट्रिक बसों को या तो सीधे या अपने विशेष प्रयोजन वाहन के माध्यम से खरीदेगा।

BEST का लक्ष्य 2023 के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में मौजूद 50 प्रतिशत वाहनों को इलेक्ट्रिक करना है। इसका मतलब यह है कि कंपनी 2000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बस का लक्ष्य रख रही है। इसमें 900 AC इलेक्ट्रिक डबल-डेकर होंगी। कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होना है। 

इस आर्डर की कीमत 3675 करोड़ रुपये है, जो भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा आर्डर है। ओलेक्ट्रा ने कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान इन बसों की मरम्मत का भी जिम्मा लिया है। यह बसें सिंगल चार्ज पर लगभग 200 किमी तक चल सकती हैं। 

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर KV प्रदीप ने कहा कि ''हम बसों को निर्धारित समय के अनुसार डिलीवर करेंगे और मुंबई के नागरिकों को सबसे बेहतर आवजाही का अनुभव प्रदान करेंगे।'' कंपनी पहले से ही मुंबई में BEST के लिए 40 इलेक्ट्रिक बसें चला रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए 150 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है। दिल्ली में वर्तमान में इन बसों के रखरखाव के लिए दो ई-बस डिपो मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर 37 हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की पहली इलेक्ट्रिक बस को जनवरी में शुरू की गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसी 300 इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल की जाएंगी। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और इस्तेमाल पर इस समय अधिक जोर दिया जा रहा है, जो कि पर्यावरण और पैसों की बचत दोनों के लिए ही बेहतर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BEST, Mumbai, Electric Bus
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »