ऑटोमोबाइल कंपनियों ने की वर्ष की जोरदार शुरुआत, जनवरी में बिकी लगभग 4 लाख कारें

बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स बेची थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है
  • Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

अधिकतर कार मेकर्स की सेल्स में जनवरी में बढ़ोतरी हुई है

देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए इस वर्ष की अच्छी शुरुआत हुई है। इनमें से अधिकतर कंपनियों ने जनवरी में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी में लगभग चार लाख कारों की बिक्री हुई है। बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स बेची थी।  

Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स थी। टाटा मोटर्स का पैसेंजर व्हीकल्स का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। जनवरी में कंपनी ने 400 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स ने Harrier, Nexon और Safari के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी की ग्रोथ में बड़ा योगदान है। EV के सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 69 प्रतिशत रही है। हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यह पहला स्थान पर है। 
Advertisement

दक्षिण कोरिया की Hyundai Motor की जनवरी में होलसेल्स लगभग 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 67,615 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 62,276 यूनिट्स बेची थी। देश में ह्युंडई की सेल्स 92 प्रतिशत बढ़कर 24,609 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 12,835 यूनिट्स बेची थी। 

Honda Cars की जनवरी में सेल्स 10 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 8,681 यूनिट्स की रही है। कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी में 4,531 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। कंपनी की ग्रोथ में पिछले वर्ष लॉन्च की गई SUV Elevate का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने Elevate को लॉन्च किया था। इसकी प्रत्येक महीने में औसत बिक्री 4,000 यूनिट्स से अधिक की है। होंडा कार्स ने पिछले वर्ष जनवरी में 7,821 यूनिट्स बेची थी। पिछले कुछ महीनों में होंडा कार्स को Elevate ने सेल्स बढ़ाने में मदद की है।  हाल ही में होंडा कार्स ने Elevate का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ाया था। इसका शुरुआती प्राइस 11.58 लाख रुपये का है। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है। कॉम्पैक्ट SUV Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.