• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Audi पुरानी ईवी बैटरी से भारत में बनाएगी इलेक्ट्रिक रिक्शा, Nunam के साथ की साझेदारी

Audi पुरानी ईवी बैटरी से भारत में बनाएगी इलेक्ट्रिक रिक्शा, Nunam के साथ की साझेदारी

यह नई ग्रीन पहल भारत में जरूरी प्रभाव डाल सकती है। देश में कार्बन एमिशन में ऑटोरिक्शा का बड़ा योगदान है। इसलिए ई-रिक्शा के जरिए इनके लिए एमिशन फ्री ऑप्शन प्रदान करना काफी कारगर होगा।

Audi  पुरानी ईवी बैटरी से भारत में बनाएगी इलेक्ट्रिक रिक्शा, Nunam के साथ की साझेदारी
ख़ास बातें
  • Nunam के को-फाउंडर प्रदीप चटर्जी ने कहा EV बैटरी रिक्शा के लिए जरूरी है।
  • रिक्शा साफतौर पर शहर के अंदर और ग्रामीण परिवहन के लिए इस्तेमाल होता है।
  • यह नई ग्रीन पहल भारत में जरूरी प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन
अब पेट्रोल और डीजल जैसे प्राकृतिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने वालों वाहनों के निर्माण और इस्तेमाल पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इन ईंधनों पर निर्भरता को कम करने की वजह सबसे पहले तो वातावरण में कार्बन एमिशन को कम करना है, क्योंकि धीरे-धीरे अब यह हानिकारक साबित हो रहा है। अगर दुनिया में प्रदूषण कम करना है तो उसके लिए इलेक्ट्रिकऑटोमेकर ऑडी (Audi ) ने पुरानी बैटरी का इस्तेमाल करके भारतीय रिक्शा को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए Nunam के साथ पार्टनरशिप की है। जर्मन-इंडियन स्टार्टअप Nunam इलेक्ट्रिक रिक्शा और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा। Nunam का कहना है कि इस प्रोग्राम के लिए रिक्शा का ऑप्शन एंड ऑफ लाइफ ईवी बैटरी को ऑप्टिमाइज करना है।

Audi-Nunam पार्टनरशिप में Nunam, रिक्शा को इलेक्ट्रिक पावर से चलने वाहनों में बदलने के लिए Audi द्वारा इस्तेमाल की गई EV बैटरी का इस्तेमाल करेगी। Nunam पूरे भारत में नए ई-रिक्शा के लिए ग्रीनर चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराएगी। Audi-Nunam ई-रिक्शा कॉन्सेप्ट को बर्लिन, जर्मनी में 2022 ग्रीनटेक फेस्टिवल में शोकेस किया जाएगा।

Nunam के को-फाउंडर प्रदीप चटर्जी ने कहा कि ईवी बैटरी रिक्शा के लिए खासतौर पर जरूरी है। रिक्शा साफतौर पर शहर के अंदर और ग्रामीण परिवहन के लिए इस्तेमाल होता है। यह बहुत भारी नहीं है और इसके लिए कम से कम पावर की जरूरत होती है। पावर, रेंज और वजन की जरूरतें Nunam  के लिए सबसे पहले हैं। कंपनी भारत में नए ई-रिक्शा डिस्ट्रीब्यूशन में महिलाओं को भी टारगेट करता है। Nunam की पहल बड़े स्तर पर पर्यावरण के अनुकूल है। नॉन-प्रोफिट स्टार्टअप अपने चार्जिंग स्टेशन्स में पावर जनरेट करने के लिए सौर पैनल का इस्तेमाल करेगा। एनर्जी को ऑडी की बैटरी में स्टोर किया जाएगा।

यह नई ग्रीन पहल भारत में जरूरी प्रभाव डाल सकती है। देश में कार्बन एमिशन में ऑटोरिक्शा का बड़ा योगदान है। इसलिए ई-रिक्शा के जरिए इनके लिए एमिशन फ्री ऑप्शन प्रदान करना काफी कारगर होगा। Audi के रुडिगर रेकनागेल ने कहा कि Nunam ग्लोबल लेवल पर ईवी बैटरी के लिए क्लीनर विजन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी जानकारी साझा कर रही है। ई-रिक्शा कॉन्सेप्ट कब प्रोडक्शन में आएगी इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Audi, Nunam, Electric Rickshaw
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  3. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  4. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  5. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  6. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  7. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  8. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  9. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »