Audi की भारत में सेल्स 89 प्रतिशत बढ़ी, Q5 और Q8 का दमदार प्रदर्शन

कंपनी की SUV सेगमेंट में सेल्स 174 प्रतिशत बढ़ी है। ऑडी के पास SUV सेगमेंट में Q8, Q8 e-tron, Q8 Sportback e-tron, Q3 Sportback, Q5 और Q7 हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 16:44 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष ऑडी ने 7,931 यूनिट्स की सेल्स की है
  • चौथी तिमाही में इसकी सेल्स लगभग 94 प्रतिशत बढ़कर 2,401 यूनिट्स की रही
  • कंपनी की SUV सेगमेंट में सेल्स 174 प्रतिशत बढ़ी है

कंपनी ने देश में पहला अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में शुरू किया है

जर्मनी की लग्जरी कार मेकर Audi की पिछले वर्ष भारत में सेल्स 89 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 7,931 यूनिट्स की सेल्स की है। पिछले आठ वर्षों में कंपनी की यह सबसे अधिक सेल्स है। चौथी तिमाही में ऑडी की सेल्स लगभग 94 प्रतिशत बढ़कर 2,401 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष ऑडी ने तीन नई कारें - Q3 Sportback, Q8 e-tron और Q8 Sportback e-tron लॉन्च की थी। इसके अलावा Q8, Q5 और S5 के लिमिटेड एडिशन पेश किए गए थे। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की SUV सेगमेंट में सेल्स 174 प्रतिशत बढ़ी है। ऑडी के पास SUV सेगमेंट में Q8, Q8 e-tron, Q8 Sportback e-tron, Q3 Sportback, Q5 और Q7 हैं। कंपनी ने बताया कि उसके प्रत्येक चार कस्टमर्स में से एक ऑडी की कार दोबारा खरीदने वाला कस्टमर है। हाल ही में इसने देश में पहला अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला था। इसके लिए कंपनी ने ChargeZone के साथ टाई-अप किया है। इसकी कुल कैपेसिटी 450 kW की है। इस अल्ट्रा-फास्ट चार्जर से कंपनी की Q8 को केवल 26 मिनटों में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष आयोजित हुए G20 समिट के लिए ऑडी की 20 आमर्ड कारें लीज पर ली गई थी। इन कारों का इस्तेमाल विदेशी हस्तियों के पूरी सुरक्षा के साथ ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया गया था। फेस्टिव सीजन के दौरान ऑडी और Mercedes ने रिकॉर्ड सेल्स की थी। ओणम से लेकर दिवाली तक इन कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन अच्छा रहा था। नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड में तेजी आई थी। 

देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुई 42 दिन की फेस्टिव सेल जोरदार रही थी। इस वर्ष इस अवधि के दौरान व्हीकल्स की सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। फेस्टिवल की अवधि प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होकर धनतेरस के 15 दिन बाद तक मानी जाती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार, इस अवधि में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों से SUV की डिमांड बढ़ रही है और फेस्टिव सीजन में भी इस सेगमेंट में बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। पिछले वर्ष जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इस मार्केट में पहले स्थान पर चीन और दूसरे पर अमेरिका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  4. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  6. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  8. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  9. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  10. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.