लॉन्ग रेंज के साथ लॉन्च होंगे दो नए Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट!

Ather के मौजूदा 450X और 450 Plus वेरिएंट्स की बात की जाए, तो दिल्ली में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,50,657 रुपये है, जिसमें FAME II सब्सिडी शामिल है।

लॉन्ग रेंज के साथ लॉन्च होंगे दो नए Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट!

Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है

ख़ास बातें
  • Ather ने हाल ही में 450X और 450 Plus वेरिएंट में नया SmartEco मोड दिया था
  • अपकमिंग वेरिएंट में से एक वेरिएंट में लॉन्ग रेंज मिल सकती है
  • अन्य वेरिएंट को केवल नई पेंट स्कीम के साथ पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
Ather के पास वर्तमान में 450X और 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जिन्हें कंपनी ने हाल ही में अपग्रेड किया था। अब, कंपनी के सीईओ के हालिया इंटरव्यू से पता चला है कि कंपनी अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो नए वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो कथित तौर पर ज्यादा परफॉर्मेंस और रेंज से लैस हो सकते हैं। मौजूदा 450X और 450 Plus वेरिएंट क्रमश: 6kW और 5.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आते हैं और 85 km और 70 km की रियल लाइफ रेंज मिलने का भी दावा किया जाता है।

BikeWale को दिए एक इंटरव्यू में Ather के CEO तरुण मेहता (Tarun Mehta) ने कंपनी की मौजूदा 450 ई-स्कूटर लाइनअप में दो नए वेरिएंट जोड़ने की अपनी योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दो नए वेरिएंट में से एक वेरिएंट को लॉन्ग रेंज के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। बता दें, फिलहाल इस लाइनअप के दो मौजूदा वेरिएंट में से 450X वेरिएंट 85 km की रियल लाइफ रेंज देने का दावा करता है। निश्चित तौर पर ज्यादा रेंज के लिए कंपनी को बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके कारण स्कूटर के स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट में इसकी परफॉर्मेंस और टॉप स्पीड में किसी प्रकार के बदलाव न किए जाने का अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि अपकमिंग वेरिएंट में से दूसरे वेरिएंट को कुछ छोटे बाहरी बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें नई पेंट स्कीम शामिल होगी। हालांकि, डिज़ाइन बरकरार रखा जा सकता है। फिलहाल इन अपकमिंग वेरिएंट्स की अधिक जानकारियों को पर्दे के पीछे ही रखा गया है। 

Ather के मौजूदा 450X और 450 Plus वेरिएंट्स की बात की जाए, तो दिल्ली में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,50,657 रुपये है, जिसमें FAME II सब्सिडी शामिल है।

लेटेस्ट अपग्रेड के बाद, 450X में अब 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें स्मार्ट ईको, ईको, राइड और स्पोर्ट शामिल है। इन चारों में रेंज में अंतर आता है। यह वेरिएंट मैक्सिमम 85 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसमें 2.9kWh क्षमता का बैटरी पैक मिलता है। इसकी 6kW क्षमता की मोटर 26Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 10 मिनट के चार्ज पर 15KM चल सकता है।

वहीं, 450 Plus वेरिएंट में आपको अधिकतम 70KM की रेंज मिलती है। इसकी मोटर 5.4kW क्षमता के साथ आती है, जो अधिकतम 22Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस वेरिएंट में 10 मिनट का चार्ज आपको 10KM की राइड कराने में सक्षम है। दोनों स्कूटर्स रिवर्स मोड, जीपीएस और नेविगेशन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस आते हैं। 450X वेरिएंट में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कॉल अलर्ट्स और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »