Apple Watch के इस फीचर ने बचाई शख्स की जान, भयानक हादसे के बाद पूल में पलटी थी कार!

Apple Watch में एक क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलता है, जो क्रैश की स्थिति का पता लगाने के बाद खुद से आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट भेजता है। पहले भी इस फीचर ने कई की जान बचाने में मदद की है।

Apple Watch के इस फीचर ने बचाई शख्स की जान, भयानक हादसे के बाद पूल में पलटी थी कार!

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • Apple Watch ने मैसाचुसेट्स के ब्रेंट हिल की जान बचाने में मदद की
  • उनकी कार दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल में पलट गई
  • वह इस घटना के दौरान बेहोश हो गए थे
विज्ञापन
एक 55 वर्षीय व्यक्ति, एक कार दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल में उल्टा फंस गया, जिसके बाद Apple की स्मार्टवॉच ने उसकी जान बचाने में मदद की। घटना 16 दिसंबर की है, जब ब्रेंट हिल नाम का यह व्यक्ति गाड़ी चलाते समय बेहोश हो गया, जिससे उसकी कार सड़क से उतर गई, पड़ोसी के गैरेज से टकरा गई और एक पूल में गिर गई। होश में आने पर, हिल ने अपनी ऐप्पल वॉच को क्रैश डिटेक्शन फीचर के जरिए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट भेजते हुए सुना। हालांकि व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, लेकिन हिल का मानना ​​है कि वॉच ने इससे बदतर परिणाम को रोक दिया।

ऐप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple Watch ने ईस्टहैम्प्टन, मैसाचुसेट्स के ब्रेंट हिल की जान बचाने में मदद की। यह बात खुद हिल ने कबूली और उन्होंने ऐप्पल वॉच को उनकी जान बचाने का पूरा श्रेय भी दिया। उनकी कार दुर्घटना के बाद स्विमिंग पूल में पलट गई। वह इस घटना के दौरान बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपनी Apple Watch को अपातकालीन सेवाओं को अलर्ट भेजते हुए सुना।

हिल ने कहा, "यदि आपातकालीन सेवाओं ने उस ऐप्पल वॉच के जरिए मुझसे संपर्क नहीं किया होता और इसके जरिए मुझे शांत रहते हुए बचने का तरीका नहीं समझाया होता, तो मेरे वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं था।" उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता था कि हंगामा हो रहा है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं कहां था। वॉच से आ रही आवाज ने मुझे शांत रखा। इसके बिना, मैं शायद डूब जाता।”

Apple Watch में एक क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलता है, जो क्रैश की स्थिति का पता लगाने के बाद खुद से आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट भेजता है। पहले भी इस फीचर ने कई की जान बचाने में मदद की है।

दुर्घटना में हिल को मामूली चोटें आईं, लेकिन हिल का मानना ​​है कि यदि उनकी वॉच अलर्ट नहीं भेजती तो परिणाम बहुत बुरा हो सकता था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »