Apple भारत में बना सकता है फोल्डेबल आईफोन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें क्या है कंपनी का पूरा प्लान

Apple कथित तौर पर भारत में फोल्डेबल iPhone बनाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2025 09:34 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर भारत में फोल्डेबल iPhone बनाने की तैयारी कर रहा है।
  • Apple सप्लायर्स ने कथित तौर पर नॉर्थ ताइवान में जमीन खोजी है।
  • फोल्डेबल iPhone से फोल्डेबल और रेगुलर दोनों की डिमांड में बढ़ सकती है।

Apple फोल्डेबल आईफोन बनाने का प्लान बना रहा है।

Photo Credit: Unsplash/ Laurenz Heymann

Apple कथित तौर पर भारत में फोल्डेबल iPhone बनाने की तैयारी कर रहा है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ताइवान में फोल्डेबल iPhone के लिए एक टेस्ट प्रोडक्शन लाइन बनाने के लिए सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रही है, जिसका उद्देश्य भारत में इस डिवाइस का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन करना है। टेक दिग्गज कथित तौर पर अगले साल फोल्डेबल iPhone के लॉन्च के साथ कुल फोन शिपमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य रख रही है। फिलहाल वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव चल रहा है, जिसको देखते हुए Apple को अपना प्रोडक्शन चीन से बाहर ट्रांसफर करने में मदद मिल सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple सप्लायर्स ताइवान में तलाश रहे जमीन

निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, Apple सप्लायर्स ने कथित तौर पर नॉर्थ ताइवान में जमीन खोजी है। हालांकि, प्लान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ताइवान में सबसे बड़ी चुनौतियां सीमित जमीन और लेबर है, यहां तक कि एक पायलट लाइन के लिए भी करीब 1 हजार कर्मियों की जरूरत होती है। ताइवान में Apple सप्लायर्स के इंजीनियरिंग रिसोर्स और इकोसिस्टम का उपयोग करके एक छोटी पायलट लाइन बनाना है जो डिवाइस का वेरिफिकेशन करेगी और फोल्डेबल iPhone बनाने के लिए पेरामीटर और मैन्युफैक्चरिंग स्टेप को ठीक करेगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत में बड़े स्तर पर प्रोडक्शन के लिए दोहराया जाएगा। इसका उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को कम करने और भारत में इसे ठीक तरीके से लागू करना है। 

2026 में बढ़ सकता है Apple का शिपमेंट 

Apple उम्मीद कर रहा है कि फोल्डेबल iPhone, फोल्डेबल और रेगुलर दोनों मॉडल्स की डिमांड में बढ़ोतरी करेगा। शुरुआती प्लान से पता चला है कि 2026 में लगभग 9.5 करोड़ आईफोन का प्रोडक्शन हो सकता है, जो बीते कई वर्षों में सबसे ज्यादा है और 2025 के मुकाबले में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी है, जिससे कुल शिपमेंट 24 करोड़ यूनिट से ज्यादा हो जाएगी। इस साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के लिए Apple ने 8.5 करोड़ यूनिट का अनुमान लगाया है, जिससे 2025 में अनुमानित 22 करोड़ आईफोन का प्रोडक्शन होगा। मार्केट में प्रतिक्रिया के आधार पर प्रोडक्शन में बदलाव हो सकता है।

ताइवान-भारत प्लान को अमेरिका-चीन और चीन-भारत टेंशन से जुड़े जोखिमों से निपटने के एक नए तरीके के तौर पर भी देखा जा रहा है। Apple भारत की प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए काम कर रहा है, लेकिन उसे चीन से इक्विपमेंट इंपोर्ट करने और चीनी इंजीनियरों को हायर करने में अभी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि Apple को और ज्यादा भारतीय सप्लायर्स को अपने साथ जोड़ना होगा और साथ ही ताइवान से नए इक्विपमेंट सप्लायर्स भी लाने होंगे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.