iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
Apple बीते साल की तरह कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। खबरों के अनुसार, Apple 2026 की शुरुआत में कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत इसी महीने के आखिर तक iPhone 17e से हो सकती है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में 5 नए प्रोडक्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। Apple काफी समय से एक किफायती MacBook पर काम कर रहा है।