Apple डिवाइस चलाने वालों के लिए खुशखबरी, AI Doctor करेगा आपकी मदद!

Apple एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बड़ा करने का प्लान कर रहे है।

Apple डिवाइस चलाने वालों के लिए खुशखबरी, AI Doctor करेगा आपकी मदद!

Photo Credit: Apple

iPhone का हेल्थ ऐप बेहतर फीचर प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Apple आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बड़ा करने का प्लान कर रहा है।
  • Apple हेल्थ ऐप को पूरी तरह से नया रूप दिया जाएगा
  • Apple के आईफोन के हेल्थ ऐप में AI डॉक्टर को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बड़ा करने का प्लान कर रहा है, जिसके तहत वह अपने हेल्थ ऐप को पूरी तरह से बदल देगा और इसमें AI डॉक्टर जैसी सर्विस शामिल करना का प्लान बना रहा है। CEO टिम कुक का यह कदम हेल्थ सर्विस के जरिए इंसानों के लिए सबसे बड़ा योगदान होगा।

Apple के CEO ने 2019 में एक बातचीत के दौरान कहा था कि "अगर आप भविष्य में जूम आउट करते हैं और आप पीछे देखते हैं और आप सवाल पूछते हैं कि 'इंसानों के लिए Apple का सबसे बड़ा योगदान क्या था' तो यह हेल्थ के बारे में होगा।"

मार्क गुरमन ने बताया कि Apple Watch में नॉन इनवेसिव ग्लूकोज मॉनिटर शामिल करने के कंपनी के प्लान अभी भी कई साल दूर है, लेकिन कंपनी की हेल्थ टीम अपने यूजर्स की लाइफ को बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करना चाहती है।


एआई डॉक्टर के लिए Apple का प्लान


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Apple की टीम प्रोजेक्ट मलबेरी पर काम कर रही है, जिसके तहत Apple हेल्थ ऐप को पूरी तरह से नया रूप दिया जाएगा, जिसमें एआई एजेंट के जरिए एक हेल्थ कोच को शामिल किया जाएगा जो रियल डॉक्टर द्वारा किए गए कुछ एनालेसेज को रिप्लिकेट करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, Apple का आगामी हेल्थ ऐप iPhone, Apple Watch, ईयरबड्स और यहां तक ​​कि थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट जैसे यूजर्स के सभी डिवाइसेज से डाटा एकत्रित करेगा। ऐप में AI एजेंट फिर इस डाटा का इस्तेमाल यूजर्स के हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन करने के लिए करेगा।

Apple कथित तौर पर वर्तमान में अपने कर्मचारियों के डॉक्टरों के डाटा का इस्तेमाल करके अपने AI एजेंट को ट्रेन कर रहा है, जिसमें बाहरी डॉक्टर को लाने का प्लान है। कंपनी ओकलैंड, कैलिफोर्निया के पास एक फेसिलिटी भी खोल रही है, जहां डॉक्टर ऐप के लिए अपनी वीडियो कंटेंट शूट कर सकते हैं, और अपने नए हेल्थ ऐप के लिए एक तरह के होस्ट के तौर पर काम करने के लिए एक ग्रेट डॉक्टर पर्सनैलिटी की तलाश कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, AI Doctor, iPhone, iPhone Health App
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »