iPhone हुआ चोरी या खोया तो Apple देगा नया iPhone, जानें क्या है गजब प्लान

Apple भारत में अपने यूजर्स को देने वाली सुविधाओं में विस्तार कर रहा है।

iPhone हुआ चोरी या खोया तो Apple देगा नया iPhone, जानें क्या है गजब प्लान

Photo Credit: Apple

iPhone Air में 6.5 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • AppleCare+ अब Apple डिवाइस की पूरी तरह से सुरक्षा को कवर करेगा।
  • AppleCare+ में iPhone के लिए अनिलिमिटेड रिपेयर की सुविधा मिलेगी।
  • AppleCare+ में खोने या चोरी होने पर नया आईफोन मिलेगा।
विज्ञापन

Apple भारत में अपने यूजर्स को देने वाली सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। अब AppleCare+ में कुछ नए अपग्रेड आ रहे हैं, जिससे भारत में डिवाइस सिक्योरिटी ऑप्शन ज्यादा बेहतर होंगे। यह आईफोन यूजर्स के लिए खासतौर पर बहुत उपयोगी है। AppleCare+ को थेफ्ट एंड लॉस के साथ पेश किया जा रहा है। साफ शब्दों में कहें तो अगर आपका आईफोन चोरी होता है या खो जाता है तो आपको नया आईफोन मिल जाएगा। Apple पहली बार भारत में यूजर्स के लिए फुल सिक्योरिटी प्लान लेकर आ रहा है, जिसमें ग्राहकों को मासिक से लेकर वार्षिक भुगतान के विकल्प मिलेंगे। आइए एप्पल के सिक्योरिटी प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आईफोन को ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे

AppleCare+ अब Apple डिवाइस की पूरी तरह से सुरक्षा को कवर करेगा। हालांकि, इसमें एक्सिडेंटल डैमेज शामिल नहीं है। एप्पल ग्राहकों को iPhone के थेफ्ट एंड लॉस प्लान के अलावा Apple पार्ट्स रिप्लेस के साथ अनिलिमिटेड रिपेयर, बैटरी सर्विस और 24/7 प्रायोरिटी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान यूजर्स को अपना आईफोन खो जाने पर नए आईफोन के लिए क्लैम करने की सुविधा भी देता है। Apple का कहना है कि नया अपग्रेडेड कवरेज अब पात्र यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

AppleCare+ प्लान की कीमत

Apple यूजर्स iPhone के लिए AppleCare+ का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसमें प्लान की शुरुआत 799 रुपये प्रति माह से होती है। इसके अलावा ग्राहक एक साथ इसका भुगतान भी कर सकते हैं। आईफोन के लिए 2 साल के AppleCare+ प्लान की कीमत इस प्रकार हैं। iPhone 16e के लिए 10,900 रुपये भुगतान करना होगा। iPhone 17 औरiPhone 16 के लिए 14,900 रुपये भुगतान करना होगा। iPhone 16 Plus के लिए 17,900 रुपये भुगतान करना होगा। वहीं iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए 20,900 रुपये भुगतान करना होगा। Apple का कवरेज प्लान आईफोन के अलावा आईपैड, मैक, वॉच और अन्य डिवाइस के लिए भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत अलग-अलग हैं। ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देख सकते हैं और डिवाइस से ही प्लान के लिए साइन अप कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बातें

आईफोन के लिए AppleCare+ में नए चोरी और नुकसान के मामले में अपग्रेडेड प्रोटेक्शन के जरिए यूजर्स हर 1 साल में दो बार रिप्लेसमेंट क्लेम कर सकते हैं।  इसमें कोई नकद भुगतान नहीं होगा और उसकी जगह पर एक समान मॉडल दिया जाएगा। iPhone के खोने या चोरी होने के समय डिवाइस पर Find My फीचर चालू होना चाहिए। क्लैम प्रोसेस के दौरान डिवाइस यूजर्स की Apple ID से लिंक रहना चाहिए। अगर Find My फीचर बंद है या iPhone उस Apple ID से लिंक नहीं है जिससे AppleCare+ खरीदा गया था तो क्लैम नहीं हो पाएगा। इसके अलावा क्लैम के दौरान यूजर्स को अपने डिवाइस के चोरी या खोने के प्रूफ के तौर पर FIR की एक कॉपी शेयर करनी होगी जो कि अनिवार्य है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »