Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

भारत में इस स्मार्ट डिस्प्ले का प्राइस 39,900 रुपये और अमेरिका में 299 डॉलर (लगभग 28,400 रुपये) का है। Apple HomeView के लिए भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2026 20:03 IST
ख़ास बातें
  • Apple HomeView में 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्ट होम डिवाइस में Siri AI के लिए सपोर्ट है
  • भारत में इस स्मार्ट डिस्प्ले का प्राइस 39,900 रुपये का है

इस स्मार्ट होम डिवाइस में कंपनी का A18 चिप दिया गया है

Photo Credit: Apple

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने मंगलवार को अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की रेंज में HomeView को लॉन्च किया है। एपल ने बताया है कि इसके साथ डिवाइस की एक नई कैटेगरी को शुरू किया है जिसमें एंटरटेनमेंट, कम्युनिकेशन और होम ऑटोमेशन को जोड़ा गया है। Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और बिल्ट-इन स्पीकर सिस्टम है। इस स्मार्ट होम डिवाइस में Siri AI के लिए सपोर्ट है। Apple HomeView का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है। इस स्मार्ट डिस्प्ले में छह लोगों तक के लिए फेशियल रिकोगनिशन का सपोर्ट है। इससे परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने ऐप और विजेट्स के साथ पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन को एक्सेस कर सकता है। 

Apple HomeView का प्राइस

भारत में इस स्मार्ट डिस्प्ले का प्राइस 39,900 रुपये और अमेरिका में 299 डॉलर (लगभग 28,400 रुपये) का है। Apple HomeView के लिए भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में मंगलवार से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्ट होम डिवाइस की बिक्री 13 नवंबर से की जाएगी। Apple HomeView को चार कलर्स - सिल्वर, रोज पिंक, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्ट डिस्प्ले का एक वॉल-माउंटेड वेरिएंट भी पेश किया गया है। 

Advertisement

Apple HomeView में 7 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले True Tone और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें स्टेनलेस स्टील के हिंज के जरिए कनेक्टेड डोम्ड स्पीकर बेस है। एपल का दावा है कि इस हिंज से यूजर्स को टेबलटॉप पर व्युइंग के लिए डिस्प्ले को टिल्ट करने की सुविधा मिलती है। इस स्मार्ट डिस्प्ले का इंटरफेस डिवाइस से यूजर की दूरी के आधार पर दिखाई गई इनफॉर्मेशन को एडजस्ट कर सकता है। एपल ने इसके लिए फोटोज, फ्लो और Snoopy सहित कस्टमाइज किए जा सकने वाले फेसेज के कलेक्शन की भी पेशकश की है। 

इस स्मार्ट डिस्प्ले में छह लोगों तक के लिए फेशियल रिकोगनिशन का सपोर्ट है। इससे परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने ऐप और विजेट्स के साथ पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन को एक्सेस कर सकता है। इस स्मार्ट होम डिवाइस में कंपनी का A18 चिप दिया गया है। यह Siri AI को सपोर्ट करता है। इस स्मार्ट डिस्प्ले में शुरू की गई बातचीत को Siri ऐप में जारी रखा जा सकता है। यह विभिन्न ऐप्स से व्यक्तिगत कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल कर सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.