• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple की फैक्ट्रियों से पैदा हुईं 3.5 लाख जॉब्स, अब हर 5 में से 1 iPhone भी भारत में तैयार!

Apple की फैक्ट्रियों से पैदा हुईं 3.5 लाख जॉब्स, अब हर 5 में से 1 iPhone भी भारत में तैयार!

Apple की सप्लाई चेन ने भारत में 3.5 लाख नौकरियां पैदा की हैं। PLI स्कीम की मदद से 2021-25 के बीच 45 बिलियन डॉलर के iPhones बने, जिनमें से 76% एक्सपोर्ट हुए।

Apple की फैक्ट्रियों से पैदा हुईं 3.5 लाख जॉब्स, अब हर 5 में से 1 iPhone भी भारत में तैयार!

Photo Credit: Apple

Apple की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा तमिलनाडु और कर्नाटक में है

ख़ास बातें
  • इस समय भारत में 45 सप्लायर्स के साथ काम कर रही है
  • 3.5 लाख का आंकड़ा कंपनी के 5 iPhone फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को छोड़कर
  • यानी वास्तविक रोजगार संख्या और भी ज्यादा हो सकती है
विज्ञापन

भारत में Apple का मैन्युफैक्चरिंग बेस दिन-ब-दिन मजबूत हो रहा है। कंपनी की सप्लाई चेन के जरिए अब तक कथित तौर पर लगभग 3.5 लाख लोगों को रोजगार मिला है, जिसमें करीब 1.2 लाख डायरेक्ट जॉब्स शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ऐप्पल के ग्लोबल प्रोडक्शन हब में तेजी से बदल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ही हर पांच में से एक iPhone तैयार हो रहा है और यही वजह है कि iPhone 17 सीरीज और iPhone Air जैसे लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल्स अब लॉन्च के पहले दिन से यहीं से बनाए जा रहे हैं।

Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस समय भारत में 45 सप्लायर्स के साथ काम कर रही है, जिसमें 20 से ज्यादा MSMEs और कुछ बड़ी कंपनियां जैसे Foxconn, Tata Electronics, Aequs, Jabil, Microplastics और ATL शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 3.5 लाख रोजगार का आंकड़ा कंपनी के पांच iPhone फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को छोड़कर है। यानी वास्तविक रोजगार संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।

भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम ने इस ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाई है। 2020 में शुरू हुई इस स्कीम के बाद ऐप्पल ने भारत से मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट पर तेजी से फोकस किया। वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 के बीच ऐप्पल ने कथित तौर पर भारत में 45 बिलियन डॉलर के iPhones बनाए, जिनमें से 34 बिलियन डॉलर यानी 76 फीसदी एक्सपोर्ट किए गए। यही वजह है कि आज स्मार्टफोन्स भारत के एक्सपोर्ट बास्केट में नंबर वन कैटेगरी बन गए हैं, जबकि 2014-15 में ये 167वें स्थान पर थे।

वर्तमान में Apple की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा तमिलनाडु और कर्नाटक में है, जबकि कंपोनेंट सप्लायर्स महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों में फैले हुए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऐप्पल भारत को अपना सबसे बड़ा प्रोडक्शन बेस बना सकता है, क्योंकि यहां लागत कम है और सरकार भी लगातार सपोर्ट दे रही है।

Apple ने भारत में कितनी नौकरियां बनाई हैं?

Apple की सप्लाई चेन से अब तक करीब 3.5 लाख लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें से 1.2 लाख डायरेक्ट जॉब्स हैं।

यह जानकारी किस रिपोर्ट में सामने आई है?

Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक Apple भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ा रहा है और लाखों नौकरियां पैदा कर चुका है।

Apple भारत में किन सप्लायर्स के साथ काम कर रहा है?

कंपनी 45 सप्लायर्स के साथ काम कर रही है, जिनमें Foxconn, Tata Electronics, Aequs, Jabil, Microplastics और ATL जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

Apple की ग्रोथ में PLI स्कीम की क्या भूमिका है?

PLI (Production Linked Incentive) स्कीम, जिसे 2020 में शुरू किया गया था, ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने में अहम रोल निभाया है।

Apple ने भारत से कितना iPhone प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट किया है?

2021-22 से 2024-25 के बीच Apple ने 45 बिलियन डॉलर के iPhones भारत में बनाए, जिनमें से 34 बिलियन डॉलर (लगभग 76%) एक्सपोर्ट किए गए।

iPhone 17 और iPhone Air को लेकर क्या खास है?

2025 में पहली बार Apple ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल्स - iPhone 17 सीरीज और iPhone Air भारत में शुरुआत से ही मैन्युफैक्चर किए।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »