आंध्र सरकार का तोहफा, मात्र 149 रुपये में 15 एमबीपीएस का ब्रॉडबैंड इंटरनेट

आंध्र सरकार का तोहफा, मात्र 149 रुपये में 15 एमबीपीएस का ब्रॉडबैंड इंटरनेट
विज्ञापन
आंध्र पदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को सस्ते दामों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए फाइबर ग्रिड प्रोजेक्ट के पहले चरण की शुरुआत कर दी। आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सिस्को के साथ हुए समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत आंध्र के विशाखापट्टनम में भारत के पहले 'एपी फाइबरनेट' ब्रॉडबैंड प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।  

इस लॉन्च के मौके पर सीएम नायडू ने कहा कि, डिजिटल बदलाव से ही समाज में सुधार और सतत विकास किया जा सकता है। हमारी सरकार का लक्ष्य डिजिटल इंडिया कैंपेन के तहत राज्य के हर घर में इंटरनेट पहुंचाना है।   

इस प्रोजेक्ट के तहत, अप्रैल से विशाखापट्टनम, श्रीकुलम और विज़यनगरम जिले में सस्ते दामों में इंटरनेट कनेक्शन मिलना शुरू हो जाएगा। जुलाई 2015 तक पूरे राज्य में यह योजना सरकार द्वारा लागू कर दी जाएगी।

इस प्रोजेक्ट के मुताबिक, घरों में 149 रुपये की कीमत पर 15 एमबीपीएस का ब्रॉडबैंड कनेक्शन जबकि ऑफिस में 100 एमबीपीएस का इंटरनेट 999 रुपये प्रतिमाह की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत पैसे बचाने के लिए अंडरग्राउंड केबल की जगह बिजली के खंभों का इस्तेमाल किया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »