• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 7 सीटर Mahindra Scorpio Classic की ताबड़तोड़ बुकिंग ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, कही ये बड़ी बात

7 सीटर Mahindra Scorpio Classic की ताबड़तोड़ बुकिंग ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, कही ये बड़ी बात

Mahindra Scorpio-N को भारत में पिछले महीने नई Mahindra Scorpio Classic के साथ लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही इन कारों ने कई सेल रिकॉर्ड बनाए हैं।

7 सीटर Mahindra Scorpio Classic की ताबड़तोड़ बुकिंग ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, कही ये बड़ी बात

Photo Credit: Twitter/@Anand Mahindra

ख़ास बातें
  • Mahindra Scorpio Classic की भारत में शुरूआती कीमत Rs 11.99 लाख है।
  • Mahindra Scorpio Classic की कीमत scorpio-N से कम है।
  • Scorpio Classic ने इस महीने सबसे ज्यादा बुकिंग्स हासिल की हैं।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N को भारत में पिछले महीने नई Mahindra Scorpio Classic के साथ लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही इन कारों ने कई सेल रिकॉर्ड बनाए हैं। अब भारत की मशहूर SUV ने टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। महिंद्रा के सीईओ आनंद महिंद्रा के अनुसार, सभी कारों में से इस कार ने महीने में सबसे ज्यादा बुकिंग्स की हैं। उन्होंने इस खबर को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने अपनी पिक्चर को MY2002 SUV के साथ भी ट्विटर पर साझा की।  

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह खबर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा-'' सितंबर महीना अच्छा रहा। लेकिन चौका देने वाली बात यह थी कि सभी गाड़ियों में से Scorpio Classic ने इस महीने सबसे ज्यादा बुकिंग्स हासिल की हैं। इसने 2002 में Scorpio के पहले लॉन्च की यादें ताजा कर दी। ओल्ड सच में गोल्ड है।''
महिंद्रा स्कार्पियो की सटीक कितनी बुकिंग्स हुई हैं, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। लेकिन ट्वीट पर ध्यान दिया जाए तो यह नंबर काफी अच्छा जरूर होने वाला है। महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक के इन नंबर को इसकी विरासत में जोड़ा जा सकता है, वो भी तब जब इसके साथ-साथ Scorpio-N की बिक्री भी हो रही है। हालांकि, Scorpio-N ने बुकिंग शुरू के बाद ही मात्र 30 मिनट में 1 लाख बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है।  

इसी के साथ, Mahindra Scorpio Classic की कीमत scorpio-N से कम है। क्लासिक की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत Rs 11.99 lakh (एक्स-शोरूम) है, जो Scorpio-N से Rs 50,000 कम है। इसी के साथ SUV में आए अपडेट्स जैसे की बड़ी 9 इंच का टचस्क्रीन एंटरटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज डेकोर को केबिन में शामिल किया गया है। इसमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन ऑडियो कंट्रोल्स के साथ स्टीयरिंग व्हील भी मौजूद है। SUV में दो वेरिएंट: Classic S और S11 उपलब्ध है। हाई-स्पेक मॉडल में ही अधिकतम फीचर्स मिलते हैं। इसी के साथ, इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है जो 130 bhp और 300 Nm का टार्क जनरेट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »