Amazon Prime Day 2024: Echo, Fire TV Stick और Amazon डिवाइसेज पर भारी डिस्काउंट

Amazon Prime Day 2024 की बिक्री भारत में 20 जुलाई को शुरू होगी और 21 जुलाई तक जारी रहेगी।

Amazon Prime Day 2024: Echo, Fire TV Stick और Amazon डिवाइसेज पर भारी डिस्काउंट

Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Day 2024

ख़ास बातें
  • Amazon Prime Day 2024 की बिक्री भारत में 20 जुलाई को शुरू होगी।
  • Amazon Echo Pop को 2,449 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं।
  • Echo Show 5 (सेकेंड जनरेशन) को 3,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Amazon Prime Day 2024 की बिक्री भारत में 20 जुलाई को शुरू होगी और 21 जुलाई तक जारी रहेगी। कई प्रकार के प्रोडक्ट सेल के दौरान किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे स्मार्टफोन, इयरफोन, टैबलेट समेत काफी प्रोडक्ट कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कुछ आकर्षक बैंक और एक्सचेंज डील भी मिलेगी। इनमें से कुछ ऑफर स्पीकर, स्ट्रीमिंग डिवाइस और अन्य स्मार्ट होम एप्लायंसेज पर भी उपलब्ध होंगे।


Amazon Prime Day 2024 में अमेजन प्रोडक्ट पर डिस्काउंट


Amazon ने एक प्रेस नोट में घोषणा की कि उसके कई सेल्फ-ब्रांडेड स्मार्ट होम एप्लायंसेज आगामी अमेजन प्राइम डे 2024 सेल के दौरान काफी किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। लोगों को Fire TV Stick, Alexa सपोर्ट के साथ इको स्मार्ट स्पीकर और अन्य Alexa स्मार्ट होम कॉम्बिनेशन 55% तक डिस्काउंट के साथ मिल सकते हैं।

ग्राहक Amazon Echo Pop को 2,449 रुपये की सबसे कम प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि Echo Show 5 (सेकेंड जनरेशन) को 3,999 रुपये की सबसे कम प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, इनकी वर्तमान में कीमत 3,999 रुपये और 8,999 रुपये है। Amazon Echo Show 8 (सेकेंड जनरेशन) पर ऑफर और डील प्रभावी कीमत 13,999 रुपये के बजाय 8,999 रुपये तक कम कर सकते हैं।

ई-कॉमर्स साइट अमेजन स्मार्ट होम प्रोडक्ट पर कॉम्बो डील पर भी ऑफर दे रही है। एक Echo Dot (5th जनरेशन) और एक Wipro Simple Setup 9W LED स्मार्ट बल्ब को एक साथ 4,749 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। क्लॉक के साथ Echo Dot (4th जनरेश) और Wipro 9W LED स्मार्ट कलर बल्ब का कॉम्बिनेएशन सेल के दौरान 3,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। लोग विप्रो सिंपल सेटअप 9W एलईडी स्मार्ट बल्ब के साथ Echo Pop भी 2,749 रुपये में पा सकते हैं। इको अमेजन स्मार्ट प्लग के साथ इको पॉप 2,948 रुपये में पा सकते हैं।

सेल के दौरान ग्राहकों को Fire TV Stick सामान्य कीमत 4,499 रुपये से 56 प्रतिशत कम 2,199 रुपये पर मिल सकता है। Alexa Voice रिमोट लाइट के साथ फायर टीवी स्टिक लाइट को 1,999 रुपये की सबसे कम प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फायर टीवी स्टिक 4K को 1,999 रुपये में 43 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी रिटेल कीमत 5,999 रुपये से कम होकर 3,999 रुपये हो गई है। इच्छुक खरीदार 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ इनबिल्ट Fire TV के साथ स्मार्ट टीवी भी पा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »