• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा, Meta और Twitter के बाद बड़ी छंटनी: रिपोर्ट

Amazon 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा, Meta और Twitter के बाद बड़ी छंटनी: रिपोर्ट

ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा(Meta) ने अपने कार्यबल (वर्कफोर्स) को काफी कम करने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

Amazon 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगा, Meta और Twitter के बाद बड़ी छंटनी: रिपोर्ट

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Amazon ने आने वाले दिनों में 10000 लोगों की छंटनी करने का प्लान बनाया है।
  • Twitter और Facebook ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी।
  • Amazon में इस समय परेशानी का समय चल रहा था।
विज्ञापन
टेक दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) ने आने वाले दिनों में 10 हजार लोगों की छंटनी करने का प्लान बनाया है। इससे पहले ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा(Meta) ने अपने कार्यबल (वर्कफोर्स) को काफी कम करने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने सोमवार को एक रिपोर्ट में बताया कि Amazon का प्लान इस हफ्ते के शुरू होते ही कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी नौकरियों में करीब 10 हजार लोगों की छंटनी करने का है। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि छंटनी की कुल संख्या में अभी स्पष्टता नहीं है, ये कर्मचारी अमेजन के कॉर्पोरेट कर्मचारियों के करीबन 3 प्रतिशत और ग्लोबल वर्कफोर्स का एक प्रतिशत से भी कम हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि कटौती में अमेजन के डिवाइस ऑर्गेनाइजेशन जैसे कि वॉयस-असिस्टेंट Alexa, रिटेल डिवीजन और ह्यूमन रिसोर्स शामिल हैं।"

Amazon की छंटनी Twitter के नए मालिक एलन मस्क द्वारा सोशल मीडिया के कर्मचारियों की संख्या को आधे से कम करने के कुछ ही हफ्तों बाद हुई और Meta ने ऐलान किया है कि वह अपने कर्मचारियों के 13 प्रतिशत या 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगा। Amazon की छंटनी की रिपोर्ट भी उस दिन आई है जब इसके संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने सीएनएन को बताया कि वह अपनी जिंदगी भर की कमाई में अपने 124 डॉलर बिलियन यानी कि लगभग 10,04,100 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का अधिकांश हिस्सा दान में देने का प्लान बना रहे हैं।

Amazon में इस समय परेशानी का समय चल रहा था क्योंकि अप्रैल से सितंबर तक टेक दिग्गज ने अपने हेडकाउंट को करीब 80,000 लोगों तक कम कर दिया, मुख्य रूप से अपने प्रति घंटा कर्मचारियों को हाई एट्रिशन के जरिए कम किया। आपको बता दें कि सितंबर में कोई छोटी टीमों में कमी की है। अक्टूबर में कंपनी ने अपने मुख्य रिटेल बिजनेस में 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। दो हफ्ते पहले अमेजन ने अगले कुछ महीनों के लिए अपने क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन समेत कंपनी भर में कॉरपोरेट हायरिंग पर रोक लगा दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन के बड़े हॉलिडे शॉपिंग सीजन के दौरान नियोजित छंटनी, जहां कंपनी में आमतौर पर ज्यादा नौकरी रहती हैं। इससे यह साफ होता है कि ग्लोबल इकोनॉमी ने उन बिजनेस तक पर गहरा असर डाला है जहां कई वर्षों से ज्यादा कर्मचारी काम करते रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Jobs Cut, Meta, Twitter, Facebook, Jeff Bezos, Technology
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »