अमेज़न इंडिया भारत में खोलना चाहती है राशन की दुकान

अमेज़न इंडिया भारत में खोलना चाहती है राशन की दुकान
विज्ञापन
पिछले साल भारत में अपनी प्राइम सर्विस लॉन्च की थी। अब, ऑनलाइन रिटेल दिग्गज़़ अमेज़न के अब भारत में राशन की दुकान खोलने की योजना का खुलासा हुआ है। ख़बर है कि कंपनी भारत सहित दुनिया भर में फिज़िकल रिटेल स्टोर के विस्तार पर काम कर रही है। और बेंगलूरू में कंपनी द्वारा राशन की पहली दुकान खोलने की उम्मीद है।

इस मुद्दे से जुड़े एक व्यक्ति ने द न्यू यॉर्क टाइम्स को बताया कि, हाल ही में अमेज़न ने भारत सरकार से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए फल रिटेल और ब्रिक-एंड-मोर्टार आउटलेट के लिए अनुमति ली थी। और अब बेंगलूरू में कंपनी अपनी पहली राशन की दुकान खोलना चाहती है। ख़ास बात है कि, भारत में कंपनी के ग्रॉसरी प्रोजक्ट को 'प्रोजक्ट एवरेस्ट' इंटरनल कोड नेम दिया गया है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, अमेज़न भारत में 'एक मज़बूत सप्लाई चेन' में विदेशी निवेश के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर अमेज़न उत्साहित है।

जेफ़ बेज़ोस ने पिछले साल घोषणा की थी कि कंपनी की योजना देश में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश करने की है। कंपनी भारत में तेजी से फिज़िकल स्टोर खोलने पर काम कर रही है।

इसके अलवा, इस रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी दुनिया भर में फिज़िकल स्टोर का फिज़िकल स्टोर का विस्तार करना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फर्नीचर जैसी चीजों के लिए भी फिज़िकल स्टोर खोलना चाहती है। क्योंकि लोग अधिकतर इन चीजों को देखने के बाद ही खरीदते हैं।

बहरहाल, इस मुद्दे से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि अमेज़न वर्चुअल और ऑग्युमेंटेड रियलिटी का इस्तेमाल करने की सोच रही है, ताकि यूज़र को यह अंदाज़ा हो सके कि उनके घर में कोई वस्तु कैसी दिखेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »