• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon India के साथ हुआ 20 करोड़ रुपये का स्कैम, रिटर्न पॉलिसी का इस तरह उठाया फायदा

Amazon India के साथ हुआ 20 करोड़ रुपये का स्कैम, रिटर्न पॉलिसी का इस तरह उठाया फायदा

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले गुप्ता ने 15 से 17 मई के बीच एक iPhone 14 Pro Max और तीन iPhone 14 Plus डिवाइस खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड और UPI पेमेंट का उपयोग किया।

Amazon India के साथ हुआ 20 करोड़ रुपये का स्कैम, रिटर्न पॉलिसी का इस तरह उठाया फायदा
ख़ास बातें
  • Amazon को करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ है
  • इसमें से एक छात्र ने अमेजन के साथ करीब 3.88 लाख रुपये का स्कैम किया है
  • रिफंड पॉलिसी के इस्तेमाल से लोग पिछले कुछ समय से अमेजन को चूना लगा रहे थे
विज्ञापन
Amazon पर विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों के साथ नाइंसाफी की खबरें आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन एक लेटेस्ट घटना में स्कैमर्स द्वारा ग्लोबल ई-कॉमर्स दिग्गज को करोड़ों का चूना लगाने की जानकारी सामने आई है। Amazon को करीब 20 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसमें से एक छात्र ने करीब 3.88 लाख रुपये का स्कैम किया। इस धोखाधड़ी के लिए स्कैमर्स ने अमेजन इंडिया के ऑपरेशन की जटिल पॉलिसी में एक लूप होल निकाला और उसका फायदा उठाया। कंपनी की रिफंड पॉलिसी के इस्तेमाल से लोग पिछले कुछ समय से अमेजन को चूना लगाने का काम कर रहे थे।

Deccan Herald की रिपोर्ट के अनुसार, एक इंजीनियरिंग छात्र ने Amazon India के साथ 3.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस जांच में पता चला है कि इस छात्र ने ई-कॉमर्स दिग्गज के साथ स्कैम करने के लिए उसकी रिफंड पॉलिसी का इस्तेमाल किया था। चिराग गुप्ता नाम के इस इंजीनियरिंग छात्र ने इस स्कैम को एक ग्रुप के कहने पर अंजाम दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले गुप्ता ने 15 से 17 मई के बीच एक iPhone 14 Pro Max और तीन iPhone 14 Plus डिवाइस खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड और UPI पेमेंट का उपयोग किया। अमेजन ने अपने पीन्या फुलफिलमेंट सेंटर से गुप्ता के लोकेसन में सभी आइटम भेजे।

रिपोर्ट आगे बताती है कि कुछ ही समय बाद, अमेजन को एहसास हुआ कि गुप्ता ने सभी ऑर्डर के लिए रिटर्न शुरू कर दिया और उसे रिफंड मिल भी गया। हालांकि, बाद में पता चला कि Amazon को प्रोडक्ट वापस ही नहीं मिले। आगे की जांच के लिए कंपनी ने एक प्रबंधक राज रेड्डी को गुप्ता के पते पर भेजा। इसके बाद, गुप्ता ने कबूल किया कि मध्य प्रदेश के एक दोस्त ने उसे ऑर्डर देने, भुगतान करने और बाद में लेनदेन रद्द करने के लिए कहा था। ऐसा करने से Amazon ऐप पर प्रोडक्ट 'रिटर्न्ड' लेबल के साथ दिखाई दे रहे थे, जिससे रिफंड प्रोसेस शुरू हो गया। इसके बदले गुप्ता से प्रोडक्ट्स की मूल कीमत का एक छोटा हिस्सा मांगा गया था।

इस खुलासे के बाद, जांच को और आगे बढ़ाया गया और अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साउथ जोनल मैनेजर परमेश एचसी ने यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।

रिपोर्ट बताती है कि जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि कि पुलिस ने 26 मई को गुप्ता को गिरफ्तार किया था और उसके द्वारा ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स को जब्त कर लिया। बाद में यह भी पता चला कि यह घोटाला एक टेलीग्राम चैनल पर एक गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था, जिनका एक्सेस अमेजन की बेहद गोपनिय डिटेल्स तक था। कथित तौर पर यूके, यूएस और कनाडा में स्थित गिरोह के सदस्यों ने अमेजन ऐप में हेरफेर करने और प्रोडक्ट को 'Returned' प्रदर्शित करने के लिए एडमिन क्रेडेंशियल्स तक पहुंच प्राप्त कर ली थी।

पुलिस ने अब तक कथित तौर पर 20.34 लाख रुपये के प्रोडक्ट जब्त कर लिए हैं। इनमें 16 आईफोन, 2 मैकबुक, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, एक Vivo मोबाइल फोन, एक गेमिंग लैपटॉप, एक Apple Airpods और एक Panasonic एयर कंडीशनर शामिल हैं। उन्होंने 2.5 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं और 30 लाख रुपये का बैंक बैलेंस फ्रीज किया है।

परमेश के मुताबिक, कंपनी को इसी तरह के मामलों में 20 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन उसने केवल बेंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon India, Amazon India Scam, Amazon Scam
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »