Amazon Great Republic Day Sale 2025: 13 जनवरी से Amazon की बड़ी सेल, Galaxy S23 Ultra, iQOO 13 जैसे फोन मिलेंगे सस्ते!

Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 13 जनवरी मध्यरात्रि से ही लाइव हो जाएगी।

Amazon Great Republic Day Sale 2025: 13 जनवरी से Amazon की बड़ी सेल, Galaxy S23 Ultra, iQOO 13 जैसे फोन मिलेंगे सस्ते!

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Republic Day 2025 सेल 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लाइव होगी।

ख़ास बातें
  • सेल 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लाइव होगी।
  • Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 13 जनवरी मध्यरात्रि से होगी लाइव।
  • SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी पर मिलेगा डिस्काउंट।
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day Sale 2025 की घोषणा कंपनी ने कर दी है। सेल 13 जनवरी से शुरू होगी। इस सेल में कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर कंपनी भारी डिस्काउंट ऑफर देने जा रही है। इन स्मार्टफोन्स में iQOO 13 और Samsung Galaxy S23 Ultra जैसे मॉडल्स भी शामिल होंगे। कंपनी सेल के तहत सीधा डिस्काउंट, बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर भी देगी। आइए जानते हैं अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इस बार क्या होगा खास। 

Amazon की Great Republic Day Sale की तारीख 13 जनवरी है। सेल के लिए ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह कंपनी की साल की सबसे बड़ी सेलों में से एक होती है। सेल में प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पर डिस्काउंट होगा। इसमें खासतौर पर स्मार्टफोन्स पर कस्टमर्स को भारी छूट मिलेगी फिर चाहे वह एंट्री लेवल स्मार्टफोन हो या कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन। 

अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 13 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक चलेगी। सेल 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लाइव होगी। लेकिन Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 13 जनवरी मध्यरात्रि से ही लाइव हो जाएगी जिसमें कई आकर्षक डील्स इन यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी इसके लिए लाइव कर दी है जिसमें कुछ धांसू डील्स टीज किए गए हैं। 

iQOO 13 को सेल में Rs 54,999 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कई और धांसू स्मार्टफोन्स जैसे OnePlus 13, Motorola Razr 50 Ultra, Tecno Phantom V Fold 5G और Samsung Galaxy S23 Ultra को भी सेल में सस्ते में खरीदने का मौका होगा। 

अगर आप इस सेल के दौरान कोई बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Redmi, POCO, Samsung और Realme के कुछ फोन आप Rs 10,000 के अंदर खरीद सकेंगे। कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है। अगर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी करता है तो 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर के तहत दिया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
  3. Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत
  4. Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार
  5. Ai+ Nova Flip vs Infinix ZERO Flip 5G vs Tecno Phantom V Flip 5G: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट
  6. Lava Agni 4 पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता हुआ 50MP कैमरा वाला फोन
  7. Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज
  8. TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
  9. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  10. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »