अमेज़न पर अब पासवर्ड के बजाए अब सेल्फी खींचकर कर सकेंगे भुगतान

अमेज़न पर अब पासवर्ड के बजाए अब सेल्फी खींचकर कर सकेंगे भुगतान
विज्ञापन
अमेरिकी ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़न ने अब भुगतान के लिए पासवर्ड की जगह सेल्फी का प्रयोग शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी का कहना है नया तरीका अधिक सुरक्षित व कम 'बेढंगा' होगा।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस तकनीक से उपभोक्ता अपने भुगतान को प्रमाणित करने के लिए सेल्फी या छोटे वीडियो का प्रयोग खुद कर सकेंगे। यह तरीका कुछ ऐसा ही है जैसे आईफोन जैसे डिवाइसों में पिन टाइप करने की जगह अंगूठे की छाप का प्रयोग किया जाता है।

सेल्फी से प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को आंख मारने, सिर हिलाने या मुस्कुराने के लिए कहा जाएगा ताकि इससे पता चले कि सामने व्यक्ति स्वयं है न कि उसकी तस्वीर है। लेकिन कंपनी ने सार्वजनिक जगह पर आंख मारने, सिर हिलाने या मुस्कुराने को 'बेढंगा' नहीं माना है।

अमेज़न ने हाल ही में इस तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन दिया है। इस तकनीक का इस्तेमाल कब से शुरू होगा, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Apps, Internet, Patents, Selfies, US
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »