Amazon से मंगवाया पासपोर्ट कवर, मिल गया असली पासपोर्ट

मिथुन ने सराहनिय काम किया और पासपोर्ट में मौजूद पते पर वह पासपोर्ट को लेकर खुद पहुंच गए और उस व्यक्ति को पासपोर्ट दे दिया।

Amazon से मंगवाया पासपोर्ट कवर, मिल गया असली पासपोर्ट

Amazon डिलिवरी में में गड़बड़ की पहले भी कई शिकायतें देखी जा चुकी हैं

ख़ास बातें
  • केरल के एक व्यक्ति ने अमेजन से पासपोर्ट कवर किया था ऑर्डर
  • कवर के साथ मिल गया किसी और व्यक्ति का पासपोर्ट
  • ग्राहक सेवा से मदद न मिलने पर मालिक तक खुद पहुंचाया पासपोर्ट
विज्ञापन
ई-कॉमर्स पोर्टल के कई अजब गजब किस्से हमें अकसर सुनने में मिलते रहते हैं। कभी किसी को फोन के बॉक्स में साबुन मिलता है, तो कभी सस्ता सामान मंगवाने पर महंगा सामान मिलता है। इस बार की खबर भी भारत से ही आई है, जहां एक व्यक्ति ने Amazon से पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया और उसे कवर के साथ एक असली पासपोर्ट ही मिल गया। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। घटना वायनाड जिले के कनियाम्बेट्टा की है, जहां एक शख्स ने अमेजन से पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया था और उसे मिला भी पासपोर्ट कवर ही, लेकिन जब उसने कवर को खोला, तो उसके होश ही उड़ गए। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

Amazon ऑर्डर में हुई इस गड़बड़ की खबर केरल के कनियाम्बेट्टा से आई है, जहां मिथुन बाबू (Mithun Babu) नाम के एक व्यक्ति ने 30 अक्टूबर को अमेजन से पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया था, जिसके बाद उसे 1 नवंबर को आइटम डिलिवर हो गया। पैकेज के अंदर मिथुन बाबू द्वारा मंगवाया गया कवर ही था, लेकिन जब उसने कवर खोला, तो उसके अंदर एक पासपोर्ट था। 

The News Minute की रिपोर्ट के अनुसार, मिथुन ने पहले सोचा कि यह एक नकली पासपोर्ट है, लेकिन जब उसने उस पासपोर्ट की जांच की तो पाया कि पासपोर्ट असली है और त्रिशूर के कुन्नमकुलम में रहने वाले एक व्यक्ति का है। असली पासपोर्ट देखते हुए, मिथुन से सबसे पहले Amazon के ग्राहक सेवा पर संपर्क किया, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि मिथुन को ई-कॉमर्स दिग्गज की ओर से किसी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हुई। ग्राहक सेवा ने यह कहते हुए शिकायत खत्म कर दी कि 'भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराई जाएगी और बेचने वाले को अगली बार और अधिक सावधान रहने के निर्देश दिए जाएंगे।' निश्चित तौर पर एक दिग्गज ई-कॉमर्स पोर्टल की ओर से इस तरह का सपोर्ट मिलना हैरान करता है।

हालांकि, मिथुन ने सराहनिय काम किया और पासपोर्ट में मौजूद पते पर वह पासपोर्ट को लेकर खुद पहुंच गए और उस व्यक्ति को पासपोर्ट दे दिया। अब यदि आप सोच रहे हैं कि किसी और शहर में रहने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट मिथुन तक कैसे पहुंच गया, तो बता दें कि The News Minute को मिथुन ने बताया कि सालिह नाम के पासपोर्ट मालिक ने भी इसी कवर को ऑर्डर किया था, लेकिन बाद में उसे अमेजन को वापस कर दिया। हालांकि, रिटर्न करते समय सालिह उस कवर से अपना पासपोर्ट निकालना भूल गया। हैरान यह बात करती है कि अमेजन विक्रेता ने रिटर्न आए ऑर्डर को जांचे बिना ही मिथुन को वह कवर आगे भेज दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India, Amazon delivery, Amazon Delivery Mistakes
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »