Amazon और Flipkart को खतरनाक एसिड की बिक्री करने पर DCW से नोटिस

दिल्ली में एक छात्रा के एसिड अटैक का शिकार होने के बाद इन दोनों कंपनियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 22:24 IST
ख़ास बातें
  • DCW ने प्रतिबंधित आइटम्स को हटाने के बारे में जानकारी भी मांगी है
  • दिल्ली में एक छात्रा पर एसिड अटैक के बाद इन कंपनियों को नोटिस मिला है
  • फ्लिपकार्ट ने एसिड की बिक्री करने वाले विक्रेता को ब्लैकलिस्ट कर दिया है

इससे पहले भी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए कुछ खतरनाक प्रोडक्ट्स की बिक्री के मामले हो चुके हैं

ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart को खतरनाक एसिड की बिक्री करने पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की ओर से नोटिस दिया गया है। दिल्ली में एक छात्रा के एसिड अटैक का शिकार होने के बाद इन दोनों कंपनियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह पता चला है कि एसिड अटैक के आरोपी ने फ्लिपकार्ट से एसिड खरीदा था। 

DCW ने दोनों कंपनियों को एसिड की उपलब्धता के कारण और उन विक्रेताओं की जानकारी देने को कहा है जो उनकी साइट पर ऐसे खतरनाक एसिड बेचते हैं। नोटिस में DCW ने कहा है, "एसिड की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्धता गंभीर चिंता का एक मामला है और इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।" इस बारे में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के प्रवक्ताओं की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली है। 
Advertisement

पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार को एक छात्रा को एसिड फेंके जाने से गंभीर तौर पर जलने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला था कि एसिड को फ्लिपकार्ट पर खरीदा गया थआ। इसके बाद पुलिस ने भी फ्लिपकार्ट को नोटिस दिया था। फ्लिपकार्ट ने अपने स्टेटमेंट में कहा है, "हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित और उनके परिवार के साथ हैं। फ्लिपकार्ट ऐसे प्रोडक्ट्स की कड़ी निगरानी करती है जो अपेक्षित मापदंडों का उल्लंघन करते हैं और ऐसे प्रोडक्ट्स को डीलिस्ट किया जाता है। अवैध और प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती है। इस मामले में विक्रेता को ब्लैकलिस्ट किया गया है और हम इस मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।"

इससे पहले भी ई-कॉमर्स कंपनियों के जरिए कुछ खतरनाक प्रोडक्ट्स की बिक्री के मामले हो चुके हैं। DCW ने इन कंपनियों से प्रतिबंधित आइटम्स को हटाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी मांगी है। इससे पहले रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म से सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की लिस्टिंग्स को हटाने को कहा था। इन ब्लॉकर्स से कारों में सीटबेल्ट के लिए अलार्म बंद हो जाता है। कंपनी ने कहा कि ये प्रोडक्ट उसकी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। एमेजॉन ने बताया था कि वह इस तरह के प्रोडक्ट्स बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.