Airbnb ने 2022 में 4 हजार से ज्यादा गेस्ट और होस्ट को किया बैन, ये हैं वजह

पिछले साल की तुलना में इस तरह के अकाउंट की संख्या में कमी आई है। रिपोर्ट बताती है कि 2021 में Airbnb ने अपनी गैर-भेदभाव नीति का उल्लंघन करने के लिए 5,100 अकाउंट को बैन किया था।

Airbnb ने 2022 में 4 हजार से ज्यादा गेस्ट और होस्ट को किया बैन, ये हैं वजह

Airbnb लोगों को अपने घर को किराए पर देने की सुविधा देता है

ख़ास बातें
  • इन अकाउंट पर गैर-भेदभाव नीति का उल्लंघन करने का आरोप लगा है
  • 2021 में इस पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए 5,100 अकाउंट को बैन किया गया था
  • 2020 में Airbnb ने 'प्रोजेक्ट लाइटहाउस' कैंपेन शुरू किया था
विज्ञापन
Airbnb ने अपने प्लेटफॉर्म से लगभग 4 हजार यूजर्स को बैन किया है, जिसके पीछे कंपनी ने यूजर्स द्वारा भेदभाव के खिलाफ कंपनी की नीति का उल्लंघन करना कारण बताया है। Airbnb एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जो उन लोगों को अस्थाई रूप से ट्रैवलर्स के रहने के लिए अपने अपने घरों को किराए पर देने का मौका देता है। कंपनी भारत सहित 191 देशों में ऑपरेट करती है।

Airbnb ने मंगलवार को एनुअल रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी ने 2022 में अपने प्लेटफॉर्म से गैर-भेदभाव नीति का उल्लंघन करने के लिए दुनिया भर में लगभग 4,000 अकाउंट को हटा दिया। यह नीति Airbnb मेजबानों को उनकी नस्ल, जातीयता, धर्म, यौन रुझान और लैंगिक पहचान जैसे कारकों के आधार पर बुकिंग को अस्वीकार करने या मेहमानों पर अलग-अलग शर्तें थोपने से रोकती है।

हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस तरह के अकाउंट की संख्या में कमी आई है। रिपोर्ट बताती है कि 2021 में Airbnb ने अपनी गैर-भेदभाव नीति का उल्लंघन करने के लिए 5,100 अकाउंट को बैन किया था।

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें लोगों के जाती या रंग के आधार पर मेजबान बुकिंग को अस्वीकार करते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए 2020 में Airbnb ने 'प्रोजेक्ट लाइटहाउस' कैंपेन शुरू किया था, जिसका डेटा इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट में समझाया गया है कि इस पॉलिसी के चलते काले माने जाने वाले व गोरे माने जाने वाले गेस्ट के बीच व्यापक असमानता देखने को मिली। पिछले साल, काले माने जाने वाले मेहमानों को उनकी पसंद के Airbnb को 91.4% बार बुक करने की पुष्टि की गई थी, जबकि गोरे माने जाने वाले मेहमानों के लिए यह संख्या 94.1% थी। एशियाई और लैटिनो के लिए बुकिंग सफलता दर 93.4% थी। रिपोर्ट में 93.2% कैटेगरी में अन्य या अज्ञात जातियों को रखा गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AirBnB, AIrbnb Accounts Ban
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »