Amazon के बाद Jeff Bezos की एक अन्य कंपनी करेगी जॉब कट

अमेरिका के पब्लिकेशन Washington Post में यह छंटनी की जाएगी। इसके पब्लिशर Fred Ryan ने बताया कि नौकरियों में कटौती अधिक नहीं होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Washington Post में लगभग 2,500 एंप्लॉयीज हैं
  • इससे पहले कंपनी ने अपनी साप्ताहिक मैगजीन बंद करने की घोषणा की थी
  • इसके लिए स्लोडाउन को कारण बताया था

अमेरिका के पब्लिकेशन Washington Post में यह छंटनी की जाएगी

ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के बाद Jeff Bezos की एक अन्य कंपनी ने एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की है। अमेरिका के पब्लिकेशन Washington Post में यह छंटनी की जाएगी। इसके पब्लिशर Fred Ryan ने बताया कि नौकरियों में कटौती अधिक नहीं होगी।  

Washington Post में लगभग 2,500 एंप्लॉयीज हैं। Ryan ने कंपनी की मीटिंग में कहा कि नई जॉब्स दी जाएंगी जिससे कंपनी की कुल वर्कफोर्स में कमी नहीं होगी। उनका कहना था कि कंपनी ऐसे रिसोर्सेज में इनवेस्टमेंट करना जारी नहीं रख सकती जो कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा नहीं करते। इससे पहले कंपनी ने अपनी साप्ताहिक मैगजीन बंद करने की घोषणा की थी और इसके लिए स्लोडाउन को कारण बताया था। Ryan ने कहा कि छंटनी का यह मतलब नहीं है कि कंपनी अपनी योजनाओं में कटौती कर रही है। हालांकि, उन्होंने कंपनी के एंप्लॉयीज की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। 
Advertisement

Amazon इस महीने भारत में अपना फूड डिलीवरी बिजनेस भी बंद कर रही है। कंपनी को इस बिजनेस में Swiggy और Zomato से कड़ी टक्कर मिल रही थी। हाल ही में एमेजॉन ने अपनी एडटेक यूनिट को भी बंद करने का फैसला किया था। कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर से यह सर्विस बंद करने की जानकारी दी है। 

कंपनी की इस यूनिट को Amazon Food कहा जाता है। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को 29 दिसंबर तक पेमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी अन्य देनदारियों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। कंपनी की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रेस्टोरेंट पार्टनर्स को कंपनी के टूल्स और रिपोर्ट्स का जनवरी के अंत तक एक्सेस जारी रहेगा। रेस्टोरेंट पार्टनर्स को पत्र में बताया गया है, "इस फैसले का मतलब है कि आपको इस तिथि के बाद Amazon Food के जरिए कस्टमर्स से ऑर्डर्स नहीं मिलेंगे। आपको तब तक ऑर्डर्स मिलने जारी रहेंगे और हमें उम्मीद है कि आप उन ऑर्डर्स को पूरा करेंगे।" Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए देश में Amazon Food को बेंगलुरु से शुरू किया गया था और बाद में इसे बढ़ाया गया था। पिछले महीने लेबर मिनिस्ट्री ने कंपनी से देश में वर्कर्स की छंटनी करने पर जवाब मांगा था। एमेजॉन ने ग्लोबल लेबल पर अपने वर्कर्स की संख्या घटाने की योजना बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.