तालिबान ने पेश की पहली सुपरकार, मॉडिफाइड Toyota इंजन से है लैस

वर्तमान में, इसमें Toyota का 1.8-लीटर DOHC 16-वाल्व VVT-i, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिसे 2004 में कोरोला सेडान के साथ पेश किया गया था।

तालिबान ने पेश की पहली सुपरकार, मॉडिफाइड Toyota इंजन से है लैस

Photo Credit: Instagram/ @entopco

Mada 9 में Toyota का 1.8-लीटर DOHC 16-वाल्व VVT-i, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है

ख़ास बातें
  • सुपरकार Toyota के 1.8-litre DOHC 16-Valve VVT-i इंजन से लैस है
  • Mada 9 डिजाइन स्टूडियो ENTOP और ATVI के 30 इंजीनियरों ने मिलकर बनाई है
  • इस टोयोटा इंजन को 2004 में कोरोला सेडान के साथ पेश किया गया था
विज्ञापन
अफगानिस्तान को देश की पहली सुपरकार मिली है, जिसका नाम Mada 9 है। इस सुपरकार ने समूचे देश में और साथ ही ग्लोबल मीडिया में भी सुर्खिया बटोर ली हैं, क्योंकि जैसे हालात पिछले कुछ समय में अफगानिस्तान में रहे हैं, उसमें देश में सीधा एक सुपरकार का लॉन्च होने की खबर निश्चित तौर पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करती है। तालिबान शासित अफगानिस्तान की यह पहली सुपरकार Toyota के फोर-सिलेंडर, 1.8-litre DOHC 16-Valve VVT-i इंजन से लैस है।

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, Mada 9 कार डिजाइन स्टूडियो ENTOP और काबुल के अफगानिस्तान टेक्निकल वोकेशनल इंस्टीट्यूट (ATVI) के 30 इंजीनियरों ने मिलकर तैयार की है। माडा 9 अभी भी अपने प्रोटोटाइप चरण में है और इसे बनाने में इंजीनियरों की टीम को पांच साल से अधिक का समय लगा है। 

वर्तमान में, इसमें Toyota का 1.8-लीटर DOHC 16-वाल्व VVT-i, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिसे 2004 में कोरोला सेडान के साथ पेश किया गया था। इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है कि Mada 9 में यह इंजन कितनी पावर जनरेट करता है या इसमें कोई ट्यूनिंग की गई है या नहीं, लेकिन अपने स्टॉक रूप में, टोयोटा कारों में यह इंजन 166 से 187 hp के बीच की पावर जनरेट करता था।

निश्चित तौर पर प्रोडक्शन वर्जन पर आने तक इसके इंजन या पावर में कई तरह के बदलाव होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि माडा 9 के अनावरण के दौरान, तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री, अब्दुल बाकी हक्कानी ने कथित तौर पर कहा कि सुपरकार साबित करती है कि तालिबान शासन अपने लोगों के लिए धर्म और आधुनिक विज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

फिलहाल माडा 9 के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है और न ही इस बारे में जानकारी दी गई है कि यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी राह बनाएगी या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Taliban, Taliban Afghanistan, Supercar, Mada 9
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »