• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अडानी, अंबानी नहीं Shiv Nadar हैं देश के सबसे दानी व्यक्ति, Rs 3 करोड़ प्रति दिन का डोनेशन

अडानी, अंबानी नहीं Shiv Nadar हैं देश के सबसे दानी व्यक्ति, Rs 3 करोड़ प्रति दिन का डोनेशन

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर IT कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं। उन्होंने 484 करोड़ रुपये का वार्षिक डोनेशन दिया

अडानी, अंबानी नहीं Shiv Nadar हैं देश के सबसे दानी व्यक्ति, Rs 3 करोड़ प्रति दिन का डोनेशन

इस लिस्ट में शामिल लोगों में मुंबई से सबसे अधिक 33 प्रतिशत हैं

ख़ास बातें
  • लिस्ट में Nadar को 1,161 करोड़ रुपये के डोनेशन के साथ पहला रैंक मिल है
  • पिछले दो वर्षों से अजीम प्रेमजी सबसे अधिक डोनेशन देने वाले व्यक्ति थे
  • देश के सबसे रईस व्यक्ति Gautam Adani इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं
विज्ञापन
बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक HCL के फाउंडर Shiv Nadar ने 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक डोनेशन के साथ देश के सबसे उदार व्यक्तियों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। नाडर की ओर से प्रति दिन का डोनेशन लगभग तीन करोड़ रुपये का है। देश में 15 ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक डोनेशन दिया है। 

इस वर्ष की EdelGive Hurun India Philanthropy लिस्ट में दूसरे स्थान पर IT कंपनी विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं। उन्होंने 484 करोड़ रुपये का वार्षिक डोनेशन दिया। पिछले दो वर्षों से Premji इस लिस्ट में पहले स्थान पर थे लेकिन इस बार उन्हें नाडर ने पीछे छोड़ दिया है। देश के सबसे रईस व्यक्ति Gautam Adani इस लिस्ट में 190 करोड़ रुपये के डोनेशन के साथ सातवें रैंक पर हैं। लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन A M Naik ने 142 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया। उन्हें देश का सबसे उदार प्रोफेशनल मैनेजर बताया गया है।  

Hurun India के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ रिसर्चर, Anas Rahman Junaid ने बताया, "पिछले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये से अधिक डोनेशन देने वालों की संख्या दो से बढ़कर 15 हो गई है और 50 करोड़ रुपये से अधिक डोनेशन देने वाले पांच से 20 हुए हैं। देश में वेल्थ क्रिएशन की क्षमता और बिलिनेयर्स के परोपकार को बरकरार रखने की संभावा को देखते हुए यह संख्या अगले पांच वर्षों में दोगुनी हो सकती है।" एजुकेशन और कोरोना से राहत से जुड़े कार्यों के लिए डोनेशन देने वालों की संख्या अधिक रही। 

इस लिस्ट में शामिल लोगों में मुंबई से सबसे अधिक 33 प्रतिशत हैं। इसके बाद दिल्ली से 16 प्रतिशत और बेंगलुरु से लगभग 13 प्रतिशत हैं। फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री से जुड़े परोपकारियों की संख्या सबसे अधिक 20 प्रतिशत की है। इसके बाद केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्री से 11 प्रतिशत हैं। यह लिस्ट देश के सबसे सफल आंत्रप्रेन्योर्स के सर्वे पर बेस्ड है। इसकी पुष्टि मीडिया रिपोर्ट्स और चैरिटेबल फाउंडेशंस से लिए गए डेटा से की गई है। इस वर्ष लिस्ट में 19 नए लोग शामिल हुए हैं, जिन्होंने लगभग 832 करोड़ रुपये का कुल डोनेशन दिया है। लिस्ट में छह महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें रोहिणी नीलेकणि ने 120 करोड़ रुपये का डोनेशन देकर पहला स्थान हासिल किया है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »