स्टॉक प्राइसेज में जोरदार तेजी से नेटवर्थ में Bezos के करीब पहुंचे Adani

अडानी की यह सफलता हैरान करने वाली है। पिछले वर्ष दुनिया के बहुत से रईस लोगों की वेल्थ में भारी कमी आई थी लेकिन अडानी की नेटवर्थ लगभग दोगुनी हो गई है

स्टॉक प्राइसेज में जोरदार तेजी से नेटवर्थ में Bezos के करीब पहुंचे Adani

अडानी की वेल्थ 64.8 अरब डॉलर बढ़कर 141 अरब डॉलर से अधिक है

ख़ास बातें
  • अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर इस वर्ष दोगुने से भी अधिक बढ़े हैं
  • स्टॉक मार्केट के लिहाज से अडानी की ये कोशिशें सफल होती दिख रही हैं
  • एशिया में अडानी सबसे रईस व्यक्ति बन चुके हैं
विज्ञापन
एशिया का सबसे धनी व्यक्ति बनने के बाद अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने पहले वॉरेन बफेट और बिल गेट्स की नेटवर्थ को पार किया था और अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी वेल्थ एमेजॉन के फाउंडर Jeff Bezos और इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के मालिक Elon Musk से कुछ ही कम रह गई है। 

अडानी की यह सफलता हैरान करने वाली है। पिछले वर्ष दुनिया के बहुत से रईस लोगों की वेल्थ में भारी कमी आई थी लेकिन अडानी की नेटवर्थ लगभग दोगुनी हो गई है।  Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, अडानी की वेल्थ 64.8 अरब डॉलर बढ़कर 141 अरब डॉलर से अधिक है और वह दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उनकी वेल्थ बढ़ने का बड़ा कारण ऑयल और नेचुरल गैस के प्राइसेज में आई तेजी है। अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर प्राइसेज इस वर्ष दोगुने से भी अधिक बढ़े हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस के शेयर प्राइस प्रॉफिट से 750 गुना से अधिक पर ट्रेड कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइसेज और अडानी ट्रांसमिशन का वैल्यूएशन 400 गुना से अधिक का है। 

मस्क की टेस्ला और बेजोस की एमेजॉन की प्राइस-टु-अर्निंग्स रेशो लगभग 100 की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर लगभग 28 गुना पर ट्रेड कर रहा है। अडानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की आर्थिक वृद्धि के लंबी अवधि के लक्ष्यों के अनुसार अपने ग्रुप को आगे बढ़ा रहे हैं। स्टॉक मार्केट के लिहाज से अडानी की ये कोशिशें सफल होती दिख रही हैं। उनकी कुछ कंपनियों के शेयर प्राइसेज पिछले दो वर्षों में 1,000 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं, जबकि इस अवधि में सेंसेक्स में लगभग 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

रिलायंस ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने प्रमुख शहरों में अक्टूबर से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की घोषणा की है। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं। कंपनी की योजना अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक जिले तक इस कवरेज को पहुंचाने की है। इसके साथ ही जियो ने Air Fiber कही जाने वाली सर्विस भी शुरू की है। इससे 5G हॉटस्पॉट के लिए सपोर्ट मिलेगा और यूजर्स को इस तेज स्पीड वाले नेटवर्क पर वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिल सकेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Net worth, Adani, RELIANCE, Market, Amazon, Prices, Warren Buffet, Trading
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »