IIM के छात्रों ने बनाया 'AC हेलमेट', गर्मी में पुलिसकर्मियों को रखेंगे ठंडा

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि AC हेलमेट असल में कैसे काम करता है और इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए आगे जाकर कर्मशियलाइज किया जाएगा या नहीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • IIM बदौड़ा के छात्रों ने तैयार किया है एक खास AC Helmet
  • बैटरी से चलने वाला यह हेलमेट सर को ठंडा रखने का काम करता है
  • वडोदरा पुलिस विभाग ने 450 पुलिसकर्मियों को दिया यह हेलमेट

Photo Credit: PTI

IIM वडोदरा के छात्रों ने एक 'AC हेलमेट' तैयार किया है, जो गर्मी के सीजन में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान करेगा। दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, IIM छात्रों द्वारा तैयार किए गए इस यूनिक और बेहद काम के हेलमेट को वडोदरा पुलिस द्वारा अपने उन 450 पुलिसकर्मियों को इस्तेमाल के लिए दिया है, जो कड़ी धूप में लंबी शिफ्ट करते हैं। नया वातानुकूलित हेलमेट पहनने वाले के सर को ठंडा रखने का काम करता है।

पीटीआई ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सड़क पर खड़ा दिखाया गया है। पुलिसकर्मी के हाथ में बोर्ड है, जिसमें ट्रैफिक नियम का पालन करने के बारे में लिखा है, लेकिन यहां सबसे अदभुत चीज उसका हेलमेट है। हेलमेट आम पुलिस हेलमेट का मॉडिफाइड वर्जन लगता है, जिसमें आगे की ओर एक मशीन फिट की गई है।

मशीन में बाहर की ओर हवा खींचने के लिए वेंट बना है, जो शायद बाहर से गर्म हवा को खीचने का काम करता होगा, जिसे मशीन ठंडी हवा में बदलकर हेलमेट के अंदर भेजने का काम करती होगी। मशीन को बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जो वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी के कमर पर बेल्ट के जरिए लगाई गई है।
 

वीडियो में बताया गया है कि इस हेलमेट को IIM वडोदरा के छात्रों द्वारा तैयार किया गया है और पुलिस विभाग ने 450 पुलिसकर्मियों को यह हेलमेट इस्तेमाल के लिए दिया है।
Advertisement

बता दें कि हर साल के समान इस साल भी गर्मी अपना विकराल रूप दिखा सकती है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। इस अवधि के दौरान 10 से 20 दिनों के बीच लू चलने की संभावना अधिक है। ऐसे में निश्चित तौर पर वडोदरा के पुलिसकर्मियों के लिए IIM का यह हेलमेट काफी काम का साबित हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIM, IIM Baroda, AC Helmet, Air conditioner Helmet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.