120 Km रेंज वाली Ryvid Anthem इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हुई पेश, जानें कीमत

Ryvid ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए Anthem की घोषणा की। कंपनी ने अपनी घोषणा में यह भी बताया कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की प्री-सेल 14 अगस्त से शुरू होगी।

120 Km रेंज वाली Ryvid Anthem इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हुई पेश, जानें कीमत

Anthem इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 120 kmph है

ख़ास बातें
  • एंथम ईवी की कीमत 7,800 डॉलर (करीब 6.23 लाख रुपये) है
  • कंपनी ने शुरुआती 1,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 500 डॉलर की छूट देगी
  • इसकी मैक्सिमम रेंज 120 km और टॉप स्पीड 120 kmph है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Ryvid ने अपनी पहले प्रोडक्ट को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में दुनिया के सामने पेश किया है। इस मोटरसाइकिल का नाम  Anthem रखा गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन पारंपरिक मोटरसाइकिल से काफी अलग है। यह दिखने में आधुनिक लगती है और आपको भविष्य पर आधारित साइंस फिक्शन फिल्मों में दिखाई जाने वाली बाइक की याद दिलाएगी। इसकी सिंगल चार्ज रेंज करीब 120 km और टॉप स्पीड 120 kmph बताई गई है।

Ryvid ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए Anthem की घोषणा की। कंपनी ने अपनी घोषणा में यह भी बताया कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की प्री-सेल 14 अगस्त से शुरू होगी। एंथम ईवी की कीमत 7,800 डॉलर (करीब 6.23 लाख रुपये) है। कंपनी ने शुरुआती 1,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को Launch Edition नाम दिया है, जिसपर 500 डॉलर की छूट भी मिलेगी। कंपनी की वेबसाइट पर FAQ पेज में जानकारी दी गई है कि Anthem Launch Edition को डिलीवरी 2023 में गर्मियों में शुरू होगी।
 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसका पावरट्रेन 72 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने बाइक में 4.3 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है, जिसकी बदौलत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ईको मोड में 75 मील (120 km) से ज्यादा की रेंज निकाल सकती है। कंपनी के अनुसार, स्पोर्ट मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ इसकी रेंज 50 मील (80 km) के आसपास हो जाएगी। बाइक की टॉप स्पीड 120km/h है।

इलेक्ट्रिक बाइक एक हल्के मुड़े हुए एल्यूमीनियम + स्टेनलेस स्टील शीट डिजाइन के साथ आती है। इसकी चेसिस का वजन 5.4kg है। राइडर इसमें अपने हिसाब से सीट को 4 इंच तक बढ़ा और घटा सकता है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर कीलेस इग्निशन, एलईडी लाइटिंग, 4.9 इंच का TFT डिस्प्ले और डुअल यूएसबी पोर्ट भी उपलब्ध हैं। बाइक का व्हील बेस 52-इंच (1,321 mm) है। इसमें पॉली चेन और HTD कार्बन बेल्ट से लैस ड्राइव सिस्टम मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Anthem EV, Anthem Electric Motorcycle
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »