आधार नंबर और पैन कार्ड को SMS के जरिए भी कर सकते हैं लिंक, आज है आख़िरी तारीख़

आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करना सभी नागरिकों के लिए अब अनिवार्य है। और इसकी आखिरी तारीख़ 31 अगस्त है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो ऐसा करने के दो तरीके हैं, ऑनलाइन और एसएमएस के जरिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 13:58 IST
ख़ास बातें
  • आधार, पैन को एसएमएस के जरिए लिंक करने के लिए दो नंबर हैं
  • लिंक करने के लिए नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी का मेल होना जरूरी है
  • 1 जुलाई से इनकम टैक्स रिटर्न्स के लिए आधार-पैन को लिंक करना अनिवार्य है
आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करना सभी नागरिकों के लिए अब अनिवार्य है। और इसकी आखिरी तारीख़ 31 अगस्त है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो ऐसा करने के दो तरीके हैं, ऑनलाइन और एसएमएस के जरिए। हो सकता है कि आधार को पैन से ऑनलाइन लिंक करने के दौरान समस्या हो क्योंकि आख़िरी दिन आधिकारिक पोर्टल पर उम्मीद से ज़्यादा ट्रैफिक रहने की उम्मीद है। इस साल आपके टैक्स रिटर्न्स की प्रक्रिया को आधार-पैन लिंक किए बिना आगे नहीं बढ़ेगी, इसलिए इस लिंकिंग को पूरा करना जरूरी है। और हो सकता है कि रिटर्न्स के इनवैलिड होने के बाद आपको जुर्माना भरना पड़े। आपको यह भी याद रखना होगा कि इन दोनं को लिंक करना तब भी अनिवार्य है जबकि आपने अपने टैक्स रिटर्न्स में अपने आधार नंबर या आधार ऐप्लिकेशन का एकनोलेजमेंट नंबर को दिया हो।

आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें

एसएमएस के जरिए आधार और पैन कार्ड को लिंक करने का तरीका
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए दो नंबर 567678 और 56161 की सुविधा दी है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए फॉर्मेट में एसएमएस भेजना होगा। UIDPAN<SPACE>123456789012<SPACE>ABCDE12345.इस टेक्स्ट में 12 संख्या वाला यह नंबर आपका आधार नंबर है जबकि दूसरा आपका पैन कार्ड नंबर है।
Advertisement



अगर आापका नाम दोनों जगह अलग-अलग तरीके से लिखा गया है, तो आपको पुष्टि के लिए एसएमएस के जरिए एक आधार ओटीपी मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरी जानकारी जैसे जन्मतिथि या लिंग मेल नहीं खाते, तो आपको नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी लिमिटेड की वेबसाइट (पेन के लिए) या यूआईडीएआई पोर्टल (आधार के लिए) पर जाकर बदलाव करना होगा ताकि दोनों की जानकारी मेल हो सके।
Advertisement

हालांकि, एसएमएस या इंटरनेट के दरिए पैन व आधार को लिंक करना सभी टैक्स अदा करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य है। लेकिन उन लोगों को भी दोनों कार्ड लिंक करने होंगे जिनकी आय पर टैक्स नहीं लगता। सरकार के अनुसार, इससे देश में टैक्स सुधार करने में मदद मिलेगी।
Advertisement

पैन कार्ड, आधार कार्ड, आधार को पैन कार्ड से लिंक करने का तरीका, आधार, यूआईडीएआई, इंटरनेट, इंडिया, PAN Card, Aadhaar Card, How to Link Aadhaar PAN Card, Aadhaar, UIDAI, Internet, India
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.