11.44 लाख PAN Card निष्क्रियः आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे जाचें

अगर आपके पास एक से ज़्यादा पैन कार्ड हैं तो आप ऑनलाइन जांच करके जान सकते हैं कि आपका कौन सा कार्ड वैध है। इसके लिए आपको नीचे दी गई गई प्रक्रिया को अमल करना होगा।

11.44 लाख PAN Card निष्क्रियः आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं, ऐसे जाचें
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को 11.44 लाख पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए
  • गंगवार ने बताया कि 27 जुलाई तक 1,566 फर्जी पैन की पहचान की गई
  • आप ऑनलाइन जांच करके जान सकते हैं कि आपका कौन सा कार्ड वैध है
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को 11.44 लाख पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए और कई हज़ार फर्जी पैन कार्ड की भी पहचान कर ली गई है। वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने संसद को सूचित किया कि 11.44 लाख से अधिक पैन कार्ड या तो बंद कर दिए गए हैं या निष्क्रिय कर दिए गए हैं। ऐसा उन मामलों में किया गया है जहां किसी व्यक्ति को एक से अधिक पैन कार्ड आवंटित कर दिए गए थे।

गंगवार ने बताया कि 27 जुलाई तक 1,566 फर्जी पैन की पहचान की गई। अगर आपके पास एक से ज़्यादा पैन कार्ड हैं तो आप ऑनलाइन जांच करके जान सकते हैं कि आपका कौन सा कार्ड वैध है। इसके लिए आपको नीचे दी गई गई प्रक्रिया को अमल करना होगा।
 

आप ऐसे जांच सकते हैं पैन कार्ड की वैलिडिटी स्टेटस

  1. PAN card की वैधता जानने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। यहां पर स्क्रीन में बायीं तरफ नज़र आ रहे नो योर पैन बटन पर क्लिक करें।
  2. अगले पेज पर नाम, स्टेटस और मोबाइल नंबर जैसे अन्य अहम जानकारियां पूछी जाएंगी। आप इनका ब्योरा दे दें। मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जिसे आपने पैन कार्ड फॉर्म में दिया था। क्योंकि यूज़र वेरिफिकेशन के लिए इसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
  3. सभी ब्योरा देने के बाद आप सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद अगले पेज पर वो ओटीपी नंबर डालें जो आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आया है।
  4. अगर आपके नाम पर कई पैन कार्ड हैं तो आपसे कुछ और सवाल पूछे जाएंगे, जैसे पिता का नाम।
  5. मांगी गई जानकारियां देने के बाद आप अपने पैन कार्ड की वैलिडिटी स्टेटस जांच सकेंगे। यहां अलावा उन पैन कार्ड का भी पता चलेगा जो एक्टिव हैं।
साफ कर दें कि पैन कार्ड की वैलिडिटी स्टेटस जांचने के लिए आपके द्वारा दी गई जानकारियां सही होनी चाहिए। ये जानकारियां आपके द्वारा पैन कार्ड आवदेन में दी गई जानकारियों से मेल खानी चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  7. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  8. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  9. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »