इस साल भारत में हर 5 में से 4 लोग नौकरी बदलने की फिराक में!

भारत में जॉब की जरूरत हर 5 में से 4 प्रोफेशनल्स को है, लिंक्डइन ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।

इस साल भारत में हर 5 में से 4 लोग नौकरी बदलने की फिराक में!
ख़ास बातें
  • भारत में जॉब की जरूरत हर 5 में से 4 प्रोफेशनल्स को है- रिपोर्ट
  • जेनरेशन Z का इसमें सबसे ज्यादा योगदान बताया गया है
  • इसमें से 64% जॉब चाहने वाले लोग 45-54 साल की उम्र के बीच के हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में दुनिया में कई बड़ी कंपनियों में छंटनी की घोषणा हो चुकी है जिससे पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता फैली हुई है और लोगों को अपनी नौकरी जाने का डर भी सता रहा है। इस बीच भारत में भी लोगों को नौकरियों की काफी ज्यादा जरूरत है। लिंक्डइन ने एक रिसर्च के हवाले से कहा है कि भारत में 5 में चार प्रोफेशनल्स को एक नई जॉब की तलाश है। इसमें हैरान करने वाली बात है कि इन लोगों में अधिकतर युवा शामिल हैं जिनकी उम्र 18 से 24 साल के बीच है। 

भारत में जॉब की जरूरत हर 5 में से 4 प्रोफेशनल्स को है, लिंक्डइन ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। जेनरेशन Z का इसमें सबसे ज्यादा योगदान बताया गया है जिसमें 18 साल से 24 साल के युवा शामिल हैं। इनका प्रतिशत 88 बताया गया है। जबकि इसमें से 64% जॉब चाहने वाले लोग 45-54 साल की उम्र के बीच के हैं। कंपनी द्वारा किए सर्वे में खुलासा किया गया है कि 78% लोगों का कहना है कि वे अपने लिए कोई नई जॉब तलाश रहे हैं। 

इसके साथ ही प्रोफेशनल्स अपने स्किल डेवलेपमेंट पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और लगातार उन्हें बेहतर बनाने के साथ मल्टीपल स्किल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि अपने करियर में वह एक लम्बी स्थिरता पा सकें। इसके लिए वह नए अवसरों की भी तलाश कर रहे हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार लिंक्डइन करियर एक्सपर्ट और लिंक्डइन इंडिया की एडिटोरियल प्रमुख नीरजिता बनर्जी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता के बावजूद भारतीय वर्कफोर्स अपनी स्वयं की क्षमताओं पर आगे बढ़ रहा है, अपने आप को आगे धकेलने की कोशिश कर रहा है। प्रोफेशनल्स के लिए यह जरूरी है वे अपने स्किल बढ़ाने के लिए लगातार निवेश करते रहें ताकि वे अलग-अलग रोल के लिए चुने जा सकें। 

कंपनी के इस सर्वे के मुताबिक हर 3 में से 2 लोग इस बात का विश्वास रखते हैं कि अपने स्किल्स के बलबूते वह अपने लिए कोई और बेहतर जॉब तलाश सकते हैं। लिंक्डइन के वर्कफोर्स कॉन्फिडेंस इंडेक्स के मुताबिक भारत में 5 में से 2 प्रोफेशनल्स को लगता है कि वे आर्थिक मंदी के लिए तैयार हैं। यानि कि 43% लोग इकोनॉमिक स्लोडाउन के लिए खुद को तैयारी मानते हैं। इनमें से 54% लोग भारत में ऐसे हैं जो सही लोगों के साथ जुड़े हुए हैं या जुड़ रहे हैं ताकि अपने नेटवर्क को बढ़ा सकें। 44% लोग ऐसे नए स्किल भी सीख रहे हैं जो कि वर्तमान समय की मांग हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »