WhatsApp चलाने वाले Apple यूजर्स पर बड़ा खतरा! हैकर्स कर रहे टारगेट

WhatsApp यूजर्स पर साइबर अपराधियों की नजर बुरी नजर है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 08:46 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp यूजर्स पर साइबर अपराधियों की नजर बुरी नजर है।
  • WhatsApp ने एक साइबर जासूसी या हैकिंग कैंपेन का खुलासा किया है।
  • दुनिया भर में करीब 200 यूजर्स की जासूसी के दौरान सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

WhatsApp

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp यूजर्स पर साइबर अपराधियों की नजर बुरी नजर है, क्योंकि हैकर्स प्लेटफॉर्म और एप्पल डिवाइसेज में कई सिक्योरिटी खामियों का फायदा उठाकर टारगेट कर रहे थे। WhatsApp ने एक साइबर जासूसी या हैकिंग कैंपेन का खुलासा किया है। कथित तौर पर सिविल सोसाइटी एक्टिविस्ट पर खास टारगेट था। मेटा के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि उसने उन दिक्कतों को दूर कर दिया है जिनका उपयोग हैकर खास यूजर्स पर अटैक करने के लिए करते थे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp ने एक स्टेटमेंट में कहा कि iOS के लिए वॉट्सऐप v2.25.21.73 से पहले, iOS के लिए वॉट्सऐप बिजनेस v2.25.21.78 और मैक के लिए वॉट्सऐप v2.25.21.78 में लिंक किए गए डिवाइस सिंक्रोनाइजेशन मैसेज का अधूरा ऑथोराइजेशन किसी अंजान यूजर्स को टारगेट डिवाइस पर अपने URL से कंटेंट की प्रोसेसिंग शुरू करने की सुविधा प्रदान कर सकता था।

Advertisement

वॉट्सऐप ने सिक्योरिटी ब्रीच का खुलासा करते हुए बताया गया कि हैकर्स ने बहुत सी कमियों का पता लगाया और उसका उपयोग करके उन्हें वॉट्सऐप पर अटैक करने में मदद मिली, जिससे वॉट्सऐप की ऐप और Apple डिवाइस दोनों पर खतरा मंडराया। कंपनी ने साइबर अटैक के बारे में ज्यादा खुलासा किए बिना कहा कि हमारा मानना है कि इस कमी का Apple प्लेटफॉर्म पर ऑपरेटिंग सिस्टम स्तर की कमजोरी (CVE-2025-43300) के साथ कॉम्बिनेशन करके खास यूजर्स के खिलाफ एक अटैक में फायदा उठाया गया हो सकता है।

दुनिया भर में करीब 200 यूजर्स की जासूसी के दौरान सुरक्षा खतरे में पड़ गई। एमनेस्टी इंटरनेशनल की सिक्योरिटी लेब का कहना है कि सिविक ऑर्गेनाइजेशन पर भी खतरा हो सकता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की सिक्योरिटी लेब के हेड डोन्चा ओ सेरबैल ने कहा कि सिविक ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर भी इस सर्विलांस ऑपरेशन से प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप ने उन लोगों को नोटिफिकेशन भेजकर खतरे की जानकारी भी दी, जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि बीते 90 दिनों में उन्हें एक एडवांस स्पाइवेयर कैंपेन का निशाना बनाया गया था। 

X पर ओ सेरबैल की एक पोस्ट के अनुसार, शुरुआती संकेत यही हैं कि वॉट्सऐप का अटैक आईफोन और एंड्रॉइड दोनों तरह के यूजर्स खासतौर पर सिविक सोसाइटी के लोगों को प्रभावित कर रहा है। Apple की यह खामी एक कोर इमेज लाइब्रेरी में थी और लोगों को सलाह दी गई कि वे अपने डिवाइसेज को अपडेट रखें और इस तरह के अटैक से बचाव के लिए iOS लॉकडाउन मोड या एंड्रॉइड के एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड को ऑन रखें।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Security, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.