Nearby Share: दो Android फोन के बीच कैसे शेयर करें फाइल? जानें तरीका...

बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड किए एक एंड्रॉयड फोन से दूसरे एंड्रॉयड फोन में शेयर कर सकते हैं फाइल। फोन में मौजूद Nearby Share फीचर का यूं उठाएं फायदा।

Nearby Share: दो Android फोन के बीच कैसे शेयर करें फाइल? जानें तरीका...
ख़ास बातें
  • Nearby Share के जरिए दो एंड्रॉयड फोन में तुरंत शेयर होती है फाइल
  • थर्ड पार्टी ऐप का नहीं करना पड़ता इस्तेमाल
  • यह फीचर Apple के AirDrop की तरह ही काम करता है
विज्ञापन
जिस तरह Apple यूज़र्स को AirDrop की मदद से सभी एक आईफोन से दूसरे आईफोन के साथ फाइल शेयर करने की सुविधा मिलती है, उसी तरह Google भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अपना खुद का AirDrop वर्ज़न पेश कर चुका है, जिसका नाम है Nearby Share। इस फीचर को गूगल द्वारा साल 2019 में पेश किया गया था, हालांकि आज के वक्त में भी ज्यादातर एंड्रॉयड यूज़र्स इस फीचर से अंजान हैं और वह एक एंड्रॉयड फोन से दूसरे एंड्रॉयड फोन में फाइल शेयर करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स आदि का इस्तेमाल करते हैं। थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ हमेशा से ही डेटा सिक्योरिटी की फिक्र लगी रहती है। ऐसे में एंड्रॉयड फोन में मौजूद Nearby Share आपको इसी फिक्र से मुक्त रखने का काम करता है। Nearby Share फीचर के जरिए आप आसानी से एक एंड्रॉयड से दूसरे एंड्रॉयड में फाइल शेयर कर सकते हैं। यदि आपने अब-तक इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो तुरंत अपने फोन में मौजूद थर्ड पार्टी शेयरिंग ऐप को अनइंस्टॉल करें और नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके Nearby Share का लाभ उठाएं।

Nearby Share फीचर Android 6.0 या उससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्ज़न के साथ आता है। अब-तक यह फीचर हर किसी के फोन में मौजूद है। यदि आपने इस फीचर का इस्तेमाल अब-तक नहीं किया है, तो सबसे पहले यह जान लें कि यह आपके एंड्रॉयड फोन में कहां मौजूद होगा।

- सबसे पहले Settings में जाएं और स्क्रोल करके Google को सिलेक्ट करें।

- इसके बाद Device Connections पर क्लिक करें, यहां स्क्रोल करने पर आपको Nearby Share विकल्प मिलेगा।

- Nearby Share पर टैप करें इसके बाद सेटिंग्स को कस्टामाइज़ करें।

- इसे आप ऑन या फिर ऑफ कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने डिवाइस नेम के साथ-साथ गूगल अकाउंट को चुनना होगा।
 

Nearby Share: How to use and transfer files

- सबसे पहले जिस फाइल को शेयर करना है उस पर टैप करें और फिर शेयर के आइकन पर क्लिक करें।

- अब आपको Nearby Share विकल्प पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपका फोन नजदीकी डिवाइस को सर्च करने लगेगा।

- सुनिश्चित करें कि जिस डिवाइस के साथ आप फाइल शेयर करना चाह रहे हैं, उनके फोन में Nearby Share फीचर ऑन हो।

- फोन को डिटेक्ट करने के बाद आपको उस फोन के नाम पर टैप करना है। इसी दौरान रिसीवर को भी फाइल एक्सेप्ट करनी होगी।

- इसके बाद ही फाइल शेयर होनी शुरू हो जाएगी और कुछ ही देर में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nearby Share, Android, Google, File Sharing, iOS, Apple, AirDrop
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »