• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर किसी ने भेजा है वॉयस मैसेज, तो सुनने के बजाय पढ़ भी सकते हैं आप, जानें कैसे

WhatsApp पर किसी ने भेजा है वॉयस मैसेज, तो सुनने के बजाय पढ़ भी सकते हैं आप, जानें कैसे

WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

WhatsApp पर किसी ने भेजा है वॉयस मैसेज, तो सुनने के बजाय पढ़ भी सकते हैं आप, जानें कैसे

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

WhatsApp वॉयस मैसेज को लिखित में बनाने की सुविधा देता है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर की सुविधा प्रदान करता है।
  • WhatsApp के वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट से मैसेज को पढ़ा जा सकता है।
  • WhatsApp वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर कई भाषा में लिखित सामग्री देता है।
विज्ञापन

WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। कई फीचर्स के साथ यह यूजर्स को काफी पसंद आता है। आज हम WhatsApp के वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर की बात कर रहे हैं, जिससे यूजर्स को वॉइस मैसेज को लिखित टेक्स्ट में बदलने की सुविधा मिलती है। इस फीचर के जरिए यूजर्स शोर के बीच में भी वॉयस मैसेज को सुनने के बजाय पढ़ सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ट्रांसक्रिप्शन प्रक्रिया यूजर्स के डिवाइस पर होती है, जिससे WhatsApp या किसी थर्डी पार्टी ऑडियो या ट्रांसक्रिप्ट को एक्सेस नहीं मिलता है। यह फीचर दुनिया भर में एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है। वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट एक ऑप्शनल फीचर है और वॉट्सऐप यूजर्स इसे किसी भी समय बंद या चालू कर सकते हैं। चालू होने पर यूजर्स सिर्फ टैप-एंड-होल्ड जेस्चर से वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदल सकते हैं। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp पर वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट कैसे करें चालू

  • WhatsApp पर वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट ऑन करने के लिए सबसे पहले फोन में WhatsApp खोलना है और सेटिंग्स में जाना है।
  • सेटिंग्स में जाने के बाद चैट का चयन करना है।
  • चैट का चयन करने के बाद वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट पर टैप करना है।
  • यहां पर आप इस फीचर मैनुअली या नेवर पर क्लिक करके ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
  • अब आपको ट्रांसक्रिप्ट लैंग्वेज में जाकर अपनी पसंद की भाषा का चयन करना है। आप बाद में भी ट्रांसक्रिप्ट लैंग्वेज में जाकर अपनी भाषा को बदल सकते हैं।
     

WhatsApp पर वॉइस मैसेज कैसे करें ट्रांसक्राइब

  • WhatsApp वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करने के लिए सबसे पहले यह चेक करना है कि वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट चालू है या नहीं।
  • WhatsApp पर चैट में किसी भी वॉइस मैसेज पर टैप करना है।
  • उसके बाद ट्रांसक्राइब पर टैप करना है।
  • ट्रांसक्रिप्ट होने के बाद टेक्स्ट वॉयस मैसेज के नीचे नजर आएगा। अगर ट्रांसक्रिप्ट लंबा है तो उसे बड़ा या छोटा करने के लिए मैसेज के अंदर दिए गए मेनू पर टैप करना है।
  • बड़ा मैसेज होने पर टेक्स्ट नजर आने में थोड़ा समय लग सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »