Jio Prepaid से Jio Postpaid में अपना सिम कैसे बदलें

जियो पोस्टपेड यूजर्स को 500जीबी तक का डेटा, बेहतर कवरेज के लिए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, प्रीमियम पोस्टपेड अनुभव, फैमिली प्लान लाभ के साथ अतिरिक्त जियो सिम कार्ड भी मिलता है।

Jio Prepaid से Jio Postpaid में अपना सिम कैसे बदलें

नई पोस्टेपड सिम के लिए Proof of Identity (POI) और Proof of Address (POA) की पुष्टि की जाती है।

ख़ास बातें
  • Jio Postpaid Plus SIM के लिए यूजर्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • Jio postpaid plan 199 रुपये प्रति माह की दर से शुरू होते हैं
  • पोस्टपेड यूजर्स को प्रतिमाह एक बिल दिया जाता है
विज्ञापन
Reliance Jio भारतीय टेलीकॉम जगत में सबसे नई कंपनी है और इसने बहुत थोड़े समय में अपने साथ एक बड़े सब्सक्राइबर समूह को जोड़ लिया है। जियो ने बीते समय में अपने पोस्टपेड प्लान में कुछ सुधार किए हैं। इसमें 199 रुपये की कीमत से शुरू होने वाला मासिक सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। जियो पोस्टपेड यूजर्स को 500जीबी तक का डेटा, बेहतर कवरेज के लिए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, प्रीमियम पोस्टपेड अनुभव, फैमिली प्लान लाभ के साथ अतिरिक्त जियो सिम कार्ड, Disney+Hotstar VIP, Netflix, Amazon Prime आदि का सराहनीय सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जो भी यूजर्स जियो प्रीपेड से जियो पोस्टपेड पर स्विच करना चाहते हैं उनके लिए हम स्टेप बाय स्टेप गाइड लेकर आये हैं। इससे आप सीख पाएंगे कि प्रीपेड से पोस्टपेड में कैसे स्विच किया जा सकता है।

How to switch from Jio prepaid to postpaid

स्विच करने से पहले से आपके लिये यह आवश्यक है कि आप Jio के पोस्टपेड पोर्टफोलियो में इनके प्लान पर शोध कर लें और तय कर लें कि आपको स्विच करना है या नहीं। Jio Postpaid Plus plans 199 रुपये प्रति महीने से शुरू होकर 1,499 रुपये प्रति महीने तक जाते हैं। प्रीपेड यूजर्स को प्लान समाप्ति पहले से ही रिचार्ज कराना पड़ता है जबकि पोस्टपेड यूजर्स को महीने के अंत में एक बिल दिया जाता है। Jio Postpaid Plus में स्विच करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

Jio PostPaid Plus website पर जाकर आपको अपना नाम और जियो प्रीपेड सिम का नम्बर भरना होता है।  
उसके बाद Generate OTP पर क्लिक करें। फिर आपके फोन में प्राप्त हुए ओटीपी को भर दें।
अब अपने नए Jio Postpaid Plus SIM के लिए डिलीवरी पता भरें और Submit New Jio SIM Request पर क्लिक कर दें।
    
जियो के कस्टमर प्रतिनिधि 3 से 4 दिन के अंदर आपको कॉल करते हैं। आपसे घर में ही KYC वैरीफिकेशन करवा ली जाती है। इसमें Proof of Identity (POI) और Proof of Address (POA) की वैरीफिकेशन की जाती है। इसके लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होता है।
    
आपकी नई Jio Postpaid Plus SIM आप तक पहुंचा दी जाती है और उसके बाद वह 24 घंटे के अंदर सक्रिय कर दी जाती है। जियो की तरफ से 250 रुपये का सिक्योरिटी डिपोजिट लिया जाता है और 99 रुपये जियो प्राइम के लिए चार्ज किए जाते हैं।
    
इसके अलावा आप नजदीकी जियो स्टोर पर भी विजिट कर सकते हैं। वहां पर स्थानांतरण फॉर्म भरकर आपको KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करवाने के बाद नया पोस्टपेड सिम मिल जाता है। नजदीकी जियो स्टोर खोजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »