Google Photos से स्मार्टफोन, टैबलेट में फ्रेंड्स, फैमिली के साथ ऐसे करें फोटो/वीडियो शेयर

ऐसे यूजर जिनके पास Google Account नहीं है, वे भी पब्लिक लिंक की मदद से फोटो और वीडियो एक्सेस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 2 जनवरी 2022 16:26 IST
ख़ास बातें
  • फोटो और वीडियो बैकअप के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है Google Photos
  • यह यूजर्स के स्मार्टफोन या टैबलेट में फोटो/वीडियो का बैकअप बनाता है।
  • पब्लिक लिंक से शेयर करना बहुत ज्यादा सुरक्षित तरीका नहीं है।

पब्लिक लिंक बनाकर ऐसे यूजर्स के साथ भी फोटो या वीडियो शेयर किए जा सकते हैं जो Google Photos ऐप का इस्तेमाल नहीं करते।

Google Photos का दुनियाभर में फोटो और वीडियो बैकअप के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह यूजर्स को उनके स्मार्टफोन या टैबलेट से अपने फोटो और वीडियो का बैकअप बनाने में मदद करता है। इसके अलावा किसी अन्य साइन-इन किए गए डिवाइस पर फोटो और वीडियो का एक्सेस भी देता है। इसके अलावा Google यूजर्स को अन्य यूजर्स के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने की भी सुविधा देता है। ऐसे यूजर जिनके पास Google Account नहीं है, वे भी पब्लिक लिंक की मदद से फोटो और वीडियो एक्सेस कर सकते हैं। 

यहां पर हम आपको बता रहे हैं Google Photos पर इमेज और वीडियो शेयर करने का सबसे आसान (लिंक शेयरिंग) और सबसे तेज (नियरबाय शेयर) तरीका जिससे आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से फोटो/वीडियो आसानी से शेयर कर सकते हैं। 
Advertisement
 

How to share Google Photos with anyone on the internet

  1. यह तरीका उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी है जो Google Photos का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह शेयर किए जाने वाले फोटो या वीडियो के लिए एक पब्लिक लिंक बना देता है जिसे दूसरा यूजर आसानी से एक्सेस कर सकता है।  
  2. अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर Google Photos ऐप को खोलें।
  3. जो भी फोटो या वीडियो आप शेयर करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करने के लिए टैप और ड्रैग करें। 
  4. Share आइकन पर टैप करें और Create link ऑप्शन को खोजें। 
  5. WhatsApp या Gmail जैसी किसी ऐप को खोलें उसके बाद शेयर करने के लिए लिंक को पेस्ट कर दें। 

लिंक से फोटो शेयर करना आसान हो सकता है लेकिन यह बहुत ज्यादा प्राइवेट तरीका नहीं है। जिस व्यक्ति के पास भी वह लिंक होगा, वह फोटो और वीडियो को एक्सेस कर सकता है। अगर आप इसे और ज्यादा प्राइवेटली करना चाहते हैं तो गूगल फोटोज की इन-ऐप मैसेजिंग सर्विस के साथ कर सकते हैं या किसी शेयर की गई एल्बम के माध्यम से भी कर सकते हैं। अगर आप उस व्यक्ति के पास हैं या उसी कमरे में हैं तो आप हेवी वीडियो और फोटो को Nearby Share के माध्यम भी शेयर कर सकते हैं। 
 

How to share Google Photos with Shared Albums

  1. अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर Google Photos ऐप को खोलें।
  2. Sharing पर टैप करें और फिर Create shared album को चुनें। 
  3. एल्बम को एक शीर्षक देने के बाद इमेज और वीडियो सिलेक्ट करने के लिए Select photos पर टैप करें।
  4. जरूरत की सारी फोटो सिलेक्ट करने के बाद Share पर टैप करें।
  5. अब आप गूगल फोटोज ऐप में उन कॉन्टेक्ट्स को सिलेक्ट कर सकते हैं जिनके साथ आप शेयर करना चाहते हैं। 
ये कॉन्टैक्ट्स उस शेयर की गई एल्बम को अपने Google Photos app में देख सकते हैं। 
Advertisement
 

How to share Google Photos with via in-app Messages

  1. अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर Google Photos ऐप को खोलें।
  2. फोटो सिलेक्ट करने के लिए टैप करें, या शेयर किए जाने वाले वीडियो और फोटो को सिलेक्ट करने के लिए टैप और ड्रैग करें। 
  3. Share बटन को सिलेक्ट करें। 
  4. Google Photos सेक्शन में Send ऑप्शन को देखें। 
यहां पर आप उन कॉन्टेक्ट्स को सिलेक्ट कर सकते हैं जिनके साथ शेयर करना चाहते हैं। 
 

How to share Google Photos with via Nearby Share (Android only)

  1. अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर Google Photos ऐप को खोलें।
  2. फोटो सिलेक्ट करने के लिए टैप करें, या शेयर किए जाने वाले वीडियो और फोटो को सिलेक्ट करने के लिए टैप और ड्रैग करें। 
  3. Share बटन को सिलेक्ट करें। 
  4. Nearby Share पर टैप करें और उसके बाद उस यूजर को सिलेक्ट करें जिसके साथ आप शेयर करना चाहते हैं। 
  5. रिसीव करने वाले व्यक्ति को भी सेटिंग्स में जाकर Nearby Share को इनेबल करना होगा। 
रिसीवर को Accept पर टैप करने के लिए कहें ताकि ट्रांसफर शुरू हो सके। फिर प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.