Google Photos से डिलीट हुई फोटो और वीडियो को ऐसे पाएं वापस

क्या होगा यदि आप गलती से कुछ तस्वीरों को हटा दें, जिन्हें हटाने का आपका इरादा नहीं था या मान लो कुछ दिन बाद डिलीट की गई तस्वीर को वापस देखने का मन कर गया। घबराएं नहीं और इस गाइड को पूरा पढ़ें।

Google Photos से डिलीट हुई फोटो और वीडियो को ऐसे पाएं वापस

Google Photos में तस्वीरों और वीडियो का बैकअप बनाता है और यह मोबाइल और वेब पर उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Google Photos क्वाउड पर आधारित फोटो और वीडियो बैकअप सर्विस है
  • एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है गूगल फोटोज़
  • मोबाइल के साथ ही वेबसाइट के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं मीडिया फाइलें
विज्ञापन

Google Photos ऑनलाइन उपलब्ध सबसे बेस्ट फोटो बैकअप सर्विस में से एक है। यदि आपने कभी गूगल फोटोज़ से फोटो या वीडियो डिलीट किए हैं, तो उसे दोबारा हासिल (रिकवर) करने का एक तरीका है। यदि आप नीचे बताए गए स्पेट्स का पालन करते हैं तो आप Google Photos से हटाए गई तस्वीरों और वीडियो को आसानी से रीस्टोर कर सकते हैं। गूगल फोटोज़ आपको स्मार्टफोन के साथ-साथ वेब के जरिए भी बैकअप की गई मीडिया फाइल्स जैसे कि तस्वीरों और वीडियो को एक्सेस करने का फीचर देता है। लेकिन क्या होगा यदि आप गलती से कुछ तस्वीरों को हटा दें, जिन्हें हटाने का आपका इरादा नहीं था या मान लो कुछ दिन बाद डिलीट की गई तस्वीर या वीडियो को वापस देखने का मन कर गया। यहां गूगल आपको इन तस्वीरों को 'ट्रैश' के जरिए वापस हासिल करने का मौका देता है, लेकिन ध्यान रहे कि डिलीट की गई तस्वीर या वीडियो 60 दिनों के बाद Google Photos के ट्रैश विकल्प में से खुद हट जाती है और इसके बाद आपके पास उन तस्वीरों को वापस लाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा। खैर, आप इस गाइड को नीचे तक पढ़े और जानें कि Google Photos में डिलीट की गई तस्वीरों और वीडियो को मोबाइल या वेबसाइट पर कैसे रीस्टोर किया जाए।
 

How to recover deleted photos from Google Photos on Android


Android में डिलीट की गई गूगल फोटोज़ को रीस्टोर करने का तरीका बेहद आसान है। नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें:

सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर Google Photos ऐप को खोलें और ऊपरी बायीं ओर दिए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप कर 'Trash' विकल्प को चुनें।
यहां आपको आपके द्वारा हटाई गई सभी तस्वीरें और वीडियो मिल जाएगी। आपको उन तस्वीरों को चुनना है, जिन्हें आप रीस्टोर करना चाहते हैं।
तस्वीरों को चुनने के बाद 'Restore' बटन पर टैप करें
ऐसा करते ही आपके द्वारा चुनी गई सभी तस्वीरें ऐप की फोटो लाइब्रेरी में वापस आ जाएंगी।
 

How to recover deleted photos from Google Photos on iPhone


Android की तरह ही iPhone और iPad डिवाइस पर भी हटाई गई गूगल फोटोज़ को वापस रीस्टोर करना बेहद आसान है। नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें:

अपने आईओएस डिवाइस पर Google Photos खोलें और ऊपरी बायीं ओर दिए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप कर 'Bin' विकल्प को चुनें।
यहां आपको ऊपरी दाएं कोने पर तीन डॉट वाला मेन्यू दिखाई देगा। आपको उस पर टैप कर 'Select' चुनना है
अब आपको उन तस्वीरों को चुनना है, जिन्हें आप रीस्टोर करना चाहते हैं।
तस्वीरों को चुनने के बाद 'Restore' बटन पर टैप करें
ऐसा करते ही आपके द्वारा चुनी गई सभी तस्वीरें ऐप की फोटो लाइब्रेरी में वापस आ जाएंगी।
 

How to recover deleted photos from Google Photos on Web


स्मार्टफोन के अलावा गूगल फोटोज़ को वेबसाइट के जरिए भी रीस्टोर किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें:

सबसे पहले ब्राउज़र को खोलें और https://photos.google.com/ पर जाएं।
यहां अपने गूगल आईडी से साइन-इन करें
अब होम पेज पर ऊपरी बायीं ओर दिए तीन लाइन वाले मेन्यू को पर क्लिक करें और 'Trash' पर जाएं।
यहां आपको आपके द्वारा हटाई गई सभी तस्वीरें और वीडियो मिल जाएगी। आपको उन तस्वीरों को चुनना है, जिन्हें आप रीस्टोर करना चाहते हैं।
तस्वीरों को चुनने के बाद 'Restore' बटन पर टैप करें
ऐसा करते ही आपके द्वारा चुनी गई सभी तस्वीरें ऐप की फोटो लाइब्रेरी में वापस आ जाएंगी।

याद रखें कि डिलीट की गई तस्वीरें ट्रैश में से 60 दिनों बाद अपने आप हट जाती है और तस्वीरों और वीडियो के वहां से हटने के बाद आप उन्हें किसी भी हाल में वापस रीस्टोर नहीं कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »