PAN कार्ड में घर बैठे फ्री में करें सुधार, बस करना होगा यह काम

पैन कार्ड में कुछ गलती पाए जाने पर इसे आप खुद ही सुधार सकते हैं।

PAN कार्ड में घर बैठे फ्री में करें सुधार, बस करना होगा यह काम

अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से आसानी से पैन कार्ड डिटेल्स में बदलाव के लिए एप्लाई किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से आसानी से पैन कार्ड में करें बदलाव
  • टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर आसान स्टेप्स में होगा काम
  • घर बैठे मिनटों में पैन कार्ड के डेटा में बदलाव संभव
विज्ञापन
PAN कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नम्बर आज के समय में फाइनेशिंयल ट्रांजैक्शन समेत अन्य कामों के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार पैन कार्ड बनवाते समय इसमें गलतियां आ जाती हैं जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आदि। अगर आपको अपने पैन कार्ड में कुछ भी बदलाव करना हो तो आप घर बैठे मिनटों में पैन कार्ड के डेटा में बदलाव कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान है। हम आपको इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड बता रहे हैं। 

पैन कार्ड में अब कुछ भी गलती पाए जाने पर इसे आप खुद ही सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आप अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से आसानी से पैन कार्ड डिटेल्स में बदलाव के लिए एप्लाई कर सकते हैं। 

PAN कार्ड में ऐसे करें डेटा में बदलाव
  • सबसे पहले आपको Google पर PAN Card टाइप करना होगा। सर्च पर टैप करेंगे तो सबसे पहले आपको Login Manager नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा जो कि टैक्स डिपार्टमेंट की https://www.onlineservices.nsdl.com/ वेबसाइट है। 
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Online PAN application नाम से एक पेज खुल जाएगा। 
  • यहां पर Application Type* में जाकर सबसे नीचे वाला ऑप्शन Changes or Correction in existing PAN Data सिलेक्ट कर लें। 
  • इसके साथ में एक Category* का बॉक्स भी बना होगा। इसमें जाकर Individual को सिलेक्ट कर लें क्योंकि आप अपने स्वयं के पैन कार्ड में ही ये बदलाव करने जा रहे हैं। 
  • अब यहां पर मांगी गई सारी जानकारी भर दें। 
  • उसके बाद Privacy Policy को स्वीकार करने के बाद कैप्चा में भी टिक कर दें। 
  • इसके नीचे Reset और Submit का बटन बना होगा। अगर आपको लगता है कि अभी भी कुछ और बदलाव करना है तो Reset पर क्लिक करके दोबारा से जानकारी भर सकते हैं, अन्यथा आप Submit पर क्लिक कर दें।
    Latest and Breaking News on NDTV

इस तरह से आप अपने पैन कार्ड में बहुत ही आसानी से, घर बैठे, मिनटों में ही अपने डेटा को चेंज कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: how to make changes in PAN Card
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  5. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  9. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  10. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »