iPhone पर वीडियो को कम्प्रेस कैसे करें, ये रहा आसान तरीका ...

यहां हम वो तरीका बता रहे हैं जिससे आप iPhone में वीडियो को कंप्रेस कर सकते हैं। 

iPhone पर वीडियो को कम्प्रेस कैसे करें, ये रहा आसान तरीका ...

iPhone यूजर्स को ऐप स्टोर से वीडियो कंप्रेस ऐप डाउनलोड करना होगा।

ख़ास बातें
  • Video Compress app से आप एक से ज्यादा वीडियो भी कम्प्रेस कर सकते हैं।
  • कम्प्रेस क्वालिटी के लिए ऐप में कई ऑप्शन दिए गए हैं।
  • आईफोन में वीडियो कम्प्रेस करने का कोई डिफॉल्ट तरीका नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो बनाने के लिए iPhones के कैमरा बहुत बेहतर माने जाते हैं। यहां तक ​​​​कि लेटेस्ट iPhone 13 रेंज में ओवरहॉल कैमरा और सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग मोड जैसी फीचर्स हैं। भले ही आईफोन में वीडियो की क्वालिटी बहुत अच्छी हो सकती है मगर सेव किए गए वीडियो स्टोरेज में जगह भी उतनी ही ज्यादा लेते हैं। इन बड़ी वीडियो फ़ाइलों को ईमेल से अटैच नहीं किया जा सकता क्योंकि ये अटैचमेंट के लिए एक साइज लिमिट के साथ आती हैं। Apple ने अभी तक iPhones पर वीडियो को कंप्रेस करने के लिए कोई डिफ़ॉल्ट तरीका नहीं दिया है।

सबसे अच्छा तरीका उन वीडियो को रिकॉर्ड करना है जिन्हें लो-क्वालिटी में कंप्रेस करने की आवश्यकता होती है। बजाय कि आप 4K या 1080p जैसे अन्य उपलब्ध मोड में रिकॉर्डिंग करें। मगर यदि आप पहले से ही वीडियो रिकॉर्ड कर चुके हैं और उन्हें छोटा बनाने की जरूरत है, तो सही टूल के साथ यह बहुत आसान है। यहां हम वो तरीका बता रहे हैं जिससे आप वीडियो को कंप्रेस कर सकते हैं। 
 

How to compress videos on your iPhone

iPhone पर वीडियो को कंप्रेस करने का कोई डिफ़ॉल्ट तरीका नहीं है। बड़े वीडियो को कंप्रेस करने के लिए यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स पर निर्भर रहना होगा। हमने एक ऐसी ही भरोसेमंद ऐप के बारे में बताया है जिसको हमने चेक किया। इसकी पूरी प्रोसेस हमने नीचे दिए गए स्टेप्स में बताई है। मगर इसके अलावा और भी कई वीडियो कम्प्रेशन ऐप हैं जो ऐप स्टोर पर पाए जा सकते हैं। 

आप चाहें तो लो-क्वालिटी पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको Settings > Camera > Record video पर जाना होगा। यहां से आप वीडियो को क्वालिटी के निचले लेवल पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। मगर जो वीडियो पहले से हाई क्वालिटी में रिकॉर्ड हो चुका है उसका साइज कम करने के लिए आप Video Compress app का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बारे में हमने नीचे दिए गए स्टेप्स में बताया है। 
App Store से Video Compress ऐप डाउनलोड करें।
एक बार इंस्टॉल हो जाने के बाद, होमपेज पर बड़े '+' के निशान पर टैप करें।
ऐप इससे जुड़ी कुछ परमिशन मांगेगी जैसे कि फोटो ऐप के लिए एक्सेस। आप Ok दबा दें। वीडियो कंप्रेस ऐप तब आपको आपके कैमरा रोल में मौजूद सभी वीडियो की एक लिस्ट दिखाएगा।
आप जिस वीडियो को कंप्रेस करना चाहते हैं उस पर टैप करके उस पर क्लिक करें। यूजर एक साथ कंप्रेस करने के लिए कई वीडियो को सिलेक्ट कर सकते हैं।
ऐप अब यूजर को वह सारे ऑप्शन दिखाएगा जिस पर वह अपने वीडियो को कंप्रेस करना चाहता है। वीडियो कंप्रेस ऐप में उपलब्ध प्रीसेट में फुल-एचडी क्वालिटी शामिल है जो 28.6 एमबी प्रति मिनट तक कंप्रेस होती है और सबसे कम 360 पी है जो 3.6 एमबी प्रति मिनट तक कंप्रेस होती है। वह ऑप्शन चुनें जिसे आप चाहते हैं।
वीडियो कंप्रेस तब यूजर को एक डेस्टिनेशन एल्बम (वह एल्बम जिसमें आप वीडियो को कंप्रेस करना चाहते हैं) चुनने के लिए कहेगा। यदि पहले से मौजूद ऑप्शन काम नहीं करते हैं, तो यूजर नीचे Add New Album के द्वारा एक नई एल्बम में भी वीडियो को कंप्रेस कर सकता है। 
एक बार डेस्टिनेशन का चयन करने के बाद, वीडियो कम्प्रेस प्रोसेस शुरू होती है। इस प्रक्रिया में लगभग 30 सेकंड या अधिक समय भी लगता है।
अंत में, ऐप यूजर्स से यह चुनने के लिए कहता है कि क्या वे ओरिजनल वीडियो रखना चाहते हैं या इसे हटाना चाहते हैं। नया कंप्रेस्ड वीडियो Destination Album और Camera Roll में भी दिखाई देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »