अगर आप अपना फोन नंबर बदलना चाहते हैं और अपनी चैट हिस्ट्री को नए फोन पर ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको अपने पुराने फोन पर अपना नंबर बदलना होगा और फिर अपने नए नंबर का इस्तेमाल करके अपने गूगल अकाउंट का बैकअप लेना होगा।
Photo Credit: Pexels/Anton
WhatsApp अपने यूजर्स को आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है।
WhatsApp अपने यूजर्स को आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है। हालांकि, आपको नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। जो यूजर्स नए फोन पर जा रहे हैं तो उन्हें अपनी चैट हिस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp पर अपना फोन नंबर बदलने से पहले ये चेक करें:
यह देखें कि आपके नए फोन नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं।
आपका पुराना फोन नंबर WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर देखने के लिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर जाना है, उसके बाद सेटिंग्स पर और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
आपको यह ध्यान देना चाहिए आप एक सपोर्टेड फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अनसपोर्टेड फोन नंबर WhatsApp पर रजिस्टर्ड नहीं किए जा सकते हैं, जिनमें VoIP, टोल-फ्री नंबर, पेड प्रीमियम नंबर, यूनिवर्सल एक्सेस नंबर (UAN), पर्सनल नंबर और लैंडलाइन नंबर (हालांकि, WhatsApp Business ऐप पर यह स्वीकार होते हैं) शामिल हैं।
ध्यान देने वाली बातें
यूजर्स WhatsApp डेस्कटॉप या WhatsApp वेब पर अपना फोन नंबर नहीं बदल सकते हैं। फोन नंबर सिर्फ अपने प्राइमरी फोन पर ही बदल सकते हैं। अगर यूजर्स अपना फोन नंबर बदलते हैं और उसी WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो उनके द्वारा ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स ब्लॉक ही रहेंगे और उन्हें नए फोन नंबर के बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। यूजर्स चैट हिस्ट्री का क्लाउड बैकअप उस फोन नंबर से लिंक होता है जिसका इस्तेमाल बैकअप लेते हुए किया गया था। अगर आप अपना नंबर बदलते हैं तो पुराने नंबर से लिए गए बैकअप का इस्तेमाल आपके डेटा को रिस्टोर करने के लिए नहीं किया जा सकेगा। वॉट्सऐप की सलाह है कि फोन नंबर बदलने के बाद यूजर्स एक नया बैकअप लें, जिससे उनके पास एक वैलिड और एक्सेसेबल बैकअप हो और डेटा का नुकसान भी नहीं हो।
पुराने फोन पर फोन नंबर कैसे बदलें
अगर आपको अपना फोन नंबर बदलना है या अपने फोनमें नया सिम कार्ड इस्तेमाल करना है तो आपको चेंज फोन नंबर फीचर का इस्तेमाल करके अपने WhatsApp अकाउंट को नए फोन नंबर पर ट्रांसफर करना होगा। इससे आप अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए आपको पहले नए फोन नंबर वाला सिम कार्ड डालना है और इन स्टेप्स को फॉलो करना है:
नए फोन पर अपना फोन नंबर कैसे बदलें
अगर आप अपना फोन नंबर बदलना चाहते हैं और अपनी चैट हिस्ट्री को नए फोन पर ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको अपने पुराने फोन पर अपना नंबर बदलना होगा और फिर अपने नए नंबर का इस्तेमाल करके अपने गूगल अकाउंट का बैकअप लेना होगा। अगर यूजर्स ने अपने Google अकाउंट का बैकअप नहीं लिया है तो यूजर्स को मैनेज से अपना बैकअप ट्रांसफर करना होगा। बैकअप को सिर्फ उसी फोन नंबर पर रिस्टोर किया जा सकता है जिससे वे मूल रूप से बनाए गए थे। नए फोन पर बैकअप रिस्टोर करने के लिए आपके नए नंबर से जुड़ा बैकअप जरूरी है। अपना फोन नंबर बदलने और फोन का बैकअप लेने के बाद आपको अपने नए फोन पर WhatsApp इंस्टॉल करना है। उसके बाद अपना नया फोन नंबर रजिस्टर करना है। और आखिर में अपना बैकअप रिस्टोर करना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब