WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट

WhatsApp ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, यह यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करता है।

WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट

Photo Credit: Pexels/Vitaly Gariev

WhatsApp

ख़ास बातें
  • WhatsApp ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करने पर जानकारी एकत्रित की जाती है।
  • WhatsApp यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करता है।
विज्ञापन

WhatsApp ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, यह यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करता है। अगर किसी यूजर को कोई दिक्कत है तो यह दिक्कतों का समाधान करता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जब यूजर्स WhatsApp सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करते हैं तो यह दिक्कत की जानकारी के साथ-साथ उनका फोन नंबर या ईमेल एड्रेस भी एकत्रित करता है, जिससे दिक्कत को ठीक करते हुए यूजर्स से कॉन्टैक्ट कर पाएं। वॉट्सऐप के FAQ पेज से पता चला है कि यूजर्स का फोन नंबर या ईमेल एड्रेस एकत्रित करना इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर्स सपोर्ट टीम से कैसे कॉन्टैक्ट करते हैं जैसे कि फोन या ईमेल के जरिए आदि। वहीं ऐप के जरिए वॉट्सऐप सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करने पर वॉट्सऐप यूजर्स की दिक्कत को बेहतर तरीके से समझने के लिए उनका फोन नंबर और दिक्कत से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी एकत्रित करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये जानकारी की जाती हैं एकत्रित
फोन नेटवर्क की जानकारी जैसे कि यूजर किस मोबाइल ऑपरेटर और नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।
डिवाइस की जानकारी एकत्रित की जाती है कि जैसे कि डिवाइस का कॉन्फिगरेशन और उपलब्ध स्टोरेज आदि।
डिवाइस की सेटिंग जैसे कि भाषा और वॉट्सऐप को दी गई परमिशन आदि।
बैकअप सेटिंग में फ्रीक्वेंसी और पिछली बार बैकअप की तारीख आदि।
वॉट्सऐप की जानकारी में उसका वर्जन नंबर आदि।
WhatsApp के फीचर के इस्तेमाल के बारे में जानकारी, जिससे यह मदद मिलती है कि दिक्कत कहां हो सकती है।

इन-ऐप चैट के जरिए WhatsApp सपोर्ट टीम से कैसे करें कॉन्टैक्ट
जब आप WhatsApp की सपोर्ट टीम के साथ चैट करते हैं तो वॉट्सऐप यूजर्स को एक ऑफिशियल WhatsApp सपोर्ट अकाउंट से मैसेज भेजता है, जिस पर वेरिफाइड बैज और ऑफिशियल सपोर्ट अकाउंट का लेबल लगा होता है। WhatsApp की सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करते हुए AI के साथ भी बातचीत कर सकती है। AI से बने जवाबों वाले मैसेज बबल पर AI स्पार्कल का लेबल लगा होता है।
अगर आपको WhatsApp सपोर्ट टीम की ओर से कोई मैसेज आता है, लेकिन उसमें कोई वेरिफाइड बैज या ऑफिशियल सपोर्ट अकाउंट का लेबल नहीं है तो यह स्कैम हो सकता है। ऐसे नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए और तुरंत ब्लॉक या रिपोर्ट करना चाहिए।

ऑफिशियल वेबसाइट कॉन्टैक्ट फॉर्म के जरिए वॉट्सऐप सपोर्ट टीम से कैसे करें कॉन्टैक्ट

जब आप ईमेल के जरिए WhatsApp सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करते हैं तो वॉट्सऐप सिर्फ @support.whatsapp.com पर खत्म होने वाले ईमेल एड्रेस से ही जवाब देता है। वेबसाइट कॉन्टैक्ट फॉर्म के जरिए WhatsApp सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करते हुए यूजर्स अपनी दिक्कत के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी दे सकते हैं। यह जानकारी WhatsApp सपोर्ट टीम को भेजे गए यूजर्स के मैसेज के कंटेंट और अटैचमेंट में नजर आएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »