नए घर में शिफ्ट होने पर ऐसे करें आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट

आधार में अपना नया एड्रेस अपडेट आप UIDAI पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

नए घर में शिफ्ट होने पर ऐसे करें आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट

UIDAI ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आधार अपडेट करना काफी सरल है।

ख़ास बातें
  • नया एड्रेस अपडेट आप UIDAI पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
  • myaadhaar.uidai.gov.in आधार का ऑनलाइन पोर्टल है।
  • सर्विस रिक्वेस्ट नंबर का स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें।
विज्ञापन

जब हम अपने घर को छोड़कर किसी दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं तो घर के साथ उसका पता भी बदल जाता है। घर का पता हमारी जिंदगी से जुड़ी अनेक चीजों में इस्तेमाल होता है। चाहे वो ऑनलाइन सामान मंगवाना हो, बिजली, पानी आदि का कनेक्शन लेना हो। जब घर का पता बदलता है तो वो सिर्फ रहने के लिए नहीं बदलता है, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स में भी यह बदल जाता है। ऐसे में आधार कार्ड भी हमारी जिंदगी का अहम दस्तावेज है जिसमें आपका पता अपडेटेड रहना बहुत जरूरी है। 

घर शिफ्ट करने पर आपको आधार कार्ड में भी अपना पता बदलवाने की जरूरत होती है। इसलिए अन्य जगहों पर एड्रेस अपडेट करने के साथ-साथ आप आधार कार्ड में भी अपना नया एड्रेस जरूर अपडेट करें। यहां पर हम आपको आधार कार्ड में नया पता अपडेट करने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

आधार में ऐसे अपडेट करें नए घर का पता 
आधार में अपना नया एड्रेस अपडेट आप UIDAI पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। UIDAI ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आधार अपडेट करना काफी सरल है। इसका आसान तरीका हम आपको स्टेप बाय स्टेप यहां पर बताएंगे। 

  • सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा जो आधार का ऑनलाइन पोर्टल है और पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। 
  • आधार पोर्टल में आने के बाद आप My Aadhaar ऑप्शन पर जाएं और Update Your Aadhaar पर क्लिक करें। यहां पर Update Aadhaar Online को चुनें। 
  • यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करवाएं। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे भरकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद एड्रेस अपडेट का विकल्प चुनें। 
  • एड्रेस अपडेट में नए एड्रेस डिटेल भर दें। 
  • इसके साथ में अपने एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अपलोड करते समय निर्देशों का पालन करते रहें। 
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट करें। 
  • इसके बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा जिसके माध्यम से आप एड्रेस अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सर्विस रिक्वेस्ट नंबर का स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि आप एड्रेस अपडेट होने की पुष्टि कर सकें। एड्रेस अपडेट होने के बाद आपको वर्तमान स्टेटस में दिख जाएगा कि आपके घर का नया पता आधार में दर्ज हो चुका है। इस तरह आप आसानी से अपने घर का पता आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  9. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »