55, 50, 43 इंच के स्मार्ट TV Xiaomi ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Smart TV X Series के 43 इंच मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। Xiaomi Smart TV X50 मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

55, 50, 43 इंच के स्मार्ट TV Xiaomi ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में आज Xiaomi Smart TV X Series को लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi Smart TV X Series के 43 इंच मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है।
  • Xiaomi Smart TV X Series में 2GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में आज Xiaomi Smart TV X Series को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्ट टीवी बेहतरीन कनेक्टिविटी और परेशानी मुक्त अनुभव देने का दावा करते हैं। ये टीवी तीन स्क्रीन साइज में आते हैं और इनमें विविड पिक्चर इंजन टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस, Dolby ऑडियो के साथ 30W स्पीकर्स, DTS-HD और DTS:वर्चुअल X टेक्नोलॉजी प्रदान करते हैं। शाओमी इंडिया के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर सुदीप साहू ने कहा कि 4K TV की नवीनतम सीरीज ग्राहकों को एडवांस टेक्नोलॉजी देती है। आइए इन स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Xiaomi Smart TV X Series की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Smart TV X Series के 43 इंच मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। Xiaomi Smart TV X50 मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं 55 इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी Mi.com, Mi Homes, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर 14 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Xiaomi Smart TV X Series के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi Smart TV X सीरीज एंड्रॉयड टीवी 10 पर बेस्ड PatchWall 4 पर काम करने के साथ 4K अल्ट्रा HD (3840x2160 पिक्सल) रेजोल्यूशन प्रदान करती हैं। डिस्प्ले में, MEMC Engine, डॉल्बी विजन, एचएलजी के साथ-साथ HDR10 का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले 94 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गेमुट रेंज के साथ Xiaomi की इन हाउस विविड पिक्चर इंजन (VPE) इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Mali G52 MC1 GPU के साथ क्वाड कोर A55 प्रोसेसर दिया गया है। 

स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें दो स्पीकर दिए गए हैं जो कि 30W आउटपुट प्रदान करते हैं। ये स्पीकर्स Dolby Audio, DTS-HD और DTS वर्चुअल: X ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो Xiaomi Smart TV X सीरीज में ड्यूल बेंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, दो HDMI 2.1, दो USB पोर्ट, AVI इनपुट, 3.5mm ऑडियो जेक और एक ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें बिल्ट इन क्रॉमकास्ट, क्विक म्यूट, क्विक सेटिंग्स और क्विक वेक के साथ रिमोट है। इसके अलावा 15 भाषाओं में कंटेंट, यूनिवर्सल सर्च, किड्स मोड और यूट्यूब इंटीग्रेशन दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »