Xiaomi ने AI पावर वाला Smart Speaker Pro किया लॉन्च, धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Smart Speaker Pro 12W की आउटपुट देता है।

Xiaomi ने AI पावर वाला Smart Speaker Pro किया लॉन्च, धांसू फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Speaker Pro 2.5 इंच की फुल रेंज स्पीकर यूनिट के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें डुअल पेसिव रेडिएटर्स लगे हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है।
  • इसमें Type-C वायर्ड इनपुट सपोर्ट भी मिलता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने नया स्मार्ट स्पीकर मार्केट में पेश किया है जो कि कंपनी का Smart Speaker Pro डिवाइस है। यह एक AI पावर्ड स्पीकर है जिसमें Super Xiao AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 2.5 इंच की फुल रेंज स्पीकर यूनिट के साथ आता है। इसमें डुअल पेसिव रेडिएटर्स लगे हैं। यह 12W की आउटपुट देता है। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है। इसमें Type-C वायर्ड इनपुट सपोर्ट भी मिलता है जिससे यूजर इस स्पीकर को लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रोजेक्टर आदि से भी कनेक्ट कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Smart Speaker Pro Price

Smart Speaker Pro की कीमत 299 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi Smart Speaker Pro Specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Xiaomi Smart Speaker Pro एक AI पावर्ड स्पीकर है जिसमें Super Xiao AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। यूजर इसे वॉयस कमांड देकर भी इस्तेमाल कर सकता है। यह 2.5 इंच की फुल रेंज स्पीकर यूनिट के साथ आता है। इसमें डुअल पेसिव रेडिएटर्स लगे हैं जो 12W की आउटपुट देते हैं। इसमें ट्रिपल माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है जिससे वायस कमांड के दौरान आवाज को यह आसानी से पहचान सकता है। 

स्पीकर में स्टीरिओ पेअरिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है। इसमें Type-C वायर्ड इनपुट सपोर्ट भी मिलता है जिससे यूजर इस स्पीकर को लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रोजेक्टर आदि से भी कनेक्ट कर सकता है। इसके खास फीचर्स में डाइनेमिक लाइट बैंड भी शामिल है जो म्यूजिक प्लेबैक के साथ सिंक्रॉनाइज हो जाता है। यानी म्यूजिक बीट्स पर यह सुंदर लाइट पैदा करता रहता है। 

स्पीकर में इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल फंक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा यह डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz/5GHz) को भी सपोर्ट करता है और फास्ट नेटवर्क परफॉर्मेंस देता है। स्पीकर के डाइमेंशन 110mm x 110mm x 209mm हैं और वजन 1 किलोग्राम के लगभग है। इसमें प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल, और माइक्रोफोन म्यूट के लिए बटन भी दिए गए हैं। साथ ही LED इंडिकेटर का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »