शाओमी का यह प्रोडक्ट रखेगा हवा की क्वालिटी पर नज़र, बुधवार को होगा लॉन्च

शाओमी का यह प्रोडक्ट रखेगा हवा की क्वालिटी पर नज़र, बुधवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी के इस छोटे डिवाइस की जानकारी वीबो पर दी गई
  • इस डिवाइस में एयर क्वालिटी, बैटरी और वाई-फाई सिग्नल का पता कर सकते हैं
  • इसे शाओमी के मीजिया क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है
विज्ञापन
शाओमी अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में एक और प्रोडक्ट जोड़ने वाली है। बुधवार को कंपनी एक एयर क्वालिटी मॉनिटर पेश करेगी। चीनी कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक टीज़र जारी कर इस एयर क्वालिटी मॉनिटर के लॉन्च के संकेत दिए हैं। एयर क्वालिटी टेस्टर को कंपनी के मीजिया क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर सुबह साढ़े सात बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस टी़ज़र तस्वीर में एक छोटी चौकोर डिवाइस डिवाइस को एक टेबल पर रखा देखा जा सकता है। इसके डिस्प्ले पर एयर क्वालिटी मीटर, बैटरी सिग्नल और वाई-फाई सिग्नल दिख रहा है। यह डिवाइस शाओमी के प्रोडक्ट कैटेगरी में मी एयर प्यूरिफायर फैमिली को ज्वॉइन करेगा। मी एयर प्यूरिफायर के साथ यूज़र को एयर क्वालिटी जांचने के लिए एक अलग ऐप को एक्सेस करना होता है और अब लगता है इस डिवाइस से ऐसा करना आसान हो जाएगा। इस डिवाइस से ऐप में जाए बिना ही एयर क्वालिटी से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी। इस डिवाइस से जुड़ी ज्यादा जानकारी बुधवार को लॉन्च के समय ही मिलने की उम्मीद है।
 

शाओमी ने दो मी एयर प्यूरिफायर वेरिएंट जारी किए हैं। सितंबर में इसका दूसरा वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया था। 9,999 रुपये की कीमत वाला यह पहला स्मार्ट होम प्रोडक्ट है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। हाल ही में दीवाली सेल के तहत इसकी बिक्री भी हुई थी। शाओमी ने मी नोट 2 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। इस फोन में 6 जीबी रैम और दो तरफ कर्व्ड डिज़ाइन है।

अब, कंपनी के दो नए स्मार्टफोन रेडमी 4 और रेडमी 4ए का भी पता चला है। इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से इनके स्पेसिफिकेशन व तस्वीरें लीक हुईं हैं। पूरी तरह मेटल बॉडी वाले इन स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एक फिंगरप्रिंट सेंसर और दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »